1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Rajasthan News: भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार से माउंट आबू में शुरू

Rajasthan News: भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार से माउंट आबू में शुरू

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 10, 2022 11:02 pm IST,  Updated : Jul 10, 2022 11:02 pm IST

Rajasthan News: राजस्थान के माउंट आबू में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

BJP Workshop- India TV Hindi
BJP Workshop Image Source : ANI

Highlights

  • भाजपा का प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
  • वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया
  • ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञानसरोवर अकादमी परिसर में हुआ आयोजन

Rajasthan News: राजस्थान के माउंट आबू में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भाजपा नेता वी सतीश, सतीश पूनिया, अरुण सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़ ने इसमें हिस्सा लिया। शिविर में जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा, राष्ट्रवाद के विचार की सर्वस्वीकार्यता, पन्ना और बूथ सशक्तिकरण अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, नए मतदाता तक पहुंच, ‘मिशन 2023’ एवं ‘मिशन 2024’ के विजय संकल्पों जैसे विषयों पर हुई विस्तार से चर्चा हुई। 

ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञानसरोवर अकादमी परिसर में हुआ आयोजन

माउंट आबू में रविवार को भाजपा के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का आरंभ ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञानसरोवर अकादमी परिसर में हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल में विकास की यात्रा ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया। केंद्रीय जल संसाधान मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने केंद्र की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के समय देश की रक्षा नीति जड़ता की शिकार हो चुकी थी। लेकिन, अब केंद्र सरकार ने रक्षा उपकरणों की खरीद में आयात पर निर्भरता कम की है।’’ 

भाजपा ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार को घेरा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा कि ‘भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।’ नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा कि भाजपा ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की परिकल्पना को साकार किया। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस नीत सरकार हर मोर्चे पर ‘विफल’ रही है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रदेश में अनुसूचित, जनजाति पर अत्याचार बढ़े हैं। भू माफिया, नकल गिरोह समेत विभिन्न संगठित गिरोहों को सरकार संरक्षण दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत