1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यमुना एक्सप्रेस-वे पर 6 महीने में तेज गति पर 92 हजार से अधिक वाहनों का कटा चालान

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 6 महीने में तेज गति पर 92 हजार से अधिक वाहनों का कटा चालान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2018 11:44 pm IST,  Updated : Oct 06, 2018 11:45 pm IST

यमुना एक्सप्रेस वे पर छह महीने में तेज गति पर 92 हजार से अधिक वाहनों का कटा चालान

यमुना एक्सप्रेस, उत्तर प्रदेश- India TV Hindi
यमुना एक्सप्रेस वे पर छह महीने में तेज गति पर 92 हजार से अधिक वाहनों का कटा चालान

नोएडा (उत्तर प्रदेश): यमुना एक्सप्रेस वे पर बीते छह महीनों में तेज गति वाले 92 हजार 836 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं तय गति सीमा 100 किलोमीटर से ज्यादा की गति से बस चलाने वाले 13 बस चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा रहा है। इन बस चालकों ने 64 बार नियम का उल्लंघन किया है।

जनपद गौतम बुद्ध नगर के एसपी यातायात अनिल कुमार झा ने बताया कि सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए 16 अप्रैल वर्ष 2018 से यमुना एक्सप्रेस वे पर ई- चालान शुरू किया गया है। एसपी ने बताया कि 6 माह के अंदर यमुना एक्सप्रेसवे पर 92 हजार 836 वाहन चालकों ने नियमों का उल्लंघन किया। जिनका चालान किया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत