1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. शिवपाल-अखिलेश के साथ आने के कयासों पर लगा विराम, समाजवादी पार्टी ने उठाया यह बड़ा कदम

शिवपाल-अखिलेश के साथ आने के कयासों पर लगा विराम, समाजवादी पार्टी ने उठाया यह बड़ा कदम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2019 09:25 am IST,  Updated : Sep 13, 2019 09:25 am IST

सपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और एक समय में सपा के कद्दावर नेता रहे शिवपाल यादव की विधानसभा सदस्यता के विरुद्ध याचिका प्रस्तुत की है।

शिवपाल-अखिलेश के साथ आने के कयासों पर लगा विराम, समाजवादी पार्टी ने उठाया यह बड़ा कदम- India TV Hindi
शिवपाल-अखिलेश के साथ आने के कयासों पर लगा विराम, समाजवादी पार्टी ने उठाया यह बड़ा कदम

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद माना जा रहा था कि समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ कटुता को खत्म करेंगे लेकिन सपा ने गुरुवार को शिवपाल की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की अर्जी डालकर सभी बातों पर विराम लगा दिया है। 

Related Stories

सपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और एक समय में सपा के कद्दावर नेता रहे शिवपाल यादव की विधानसभा सदस्यता के विरुद्ध याचिका प्रस्तुत की है। यह याचिका दलबदल विरोधी कानून के आधार पर पेश की गई है।

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने इस संबंध में विधानसभा के सभी सदस्यों की जानकारी के लिए गुरुवार को एक सूचना भी जारी की। दुबे के अनुसार, सपा दल के नेता रामगोविंद चौधरी ने विधानसभा सदस्य शिवपाल यादव की सदस्यता के विरुद्ध याचिका प्रस्तुत की है।

ज्ञात हो कि शिवपाल यादव सपा के टिकट पर विधानसभा सदस्य चुने गए थे। बाद में सपा से अलग होकर उन्होंने अपनी नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बना ली। लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर उन्होंने अपने दल का उम्मीदवार भी उतारा था। 

फिरोजाबाद लोकसभा सीट से वह खुद चुनाव लड़े थे। हालांकि लोकसभा के चुनाव में उनकी पार्टी कोई सीट जीत नहीं सकी। शिवपाल यादव अभी भी सपा से ही विधायक हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत