1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अयोध्या की रामलीला के दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार: आयोजकों ने कहा

अयोध्या की रामलीला के दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार: आयोजकों ने कहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 25, 2020 06:51 am IST,  Updated : Oct 25, 2020 06:51 am IST

अयोध्या की रामलीला के आयोजकों का कहना है कि विभिन्न माध्यमों पर इसके प्रसारण को देखने वालों की संख्या दस करोड़ के पार पहुंच गई है।

अयोध्या की रामलीला के...- India TV Hindi
अयोध्या की रामलीला के दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार: आयोजकों ने कहा  Image Source : PTI

अयोध्या: अयोध्या की रामलीला के आयोजकों का कहना है कि विभिन्न माध्यमों पर इसके प्रसारण को देखने वालों की संख्या दस करोड़ के पार पहुंच गई है। नौ दिवसीय रामलीला का प्रसारण यहां सरयू नदी के किनारे स्थित लक्ष्मण किला मंदिर से किया जा रहा है। इसमें फिल्मी सितारे और अभिनेता से नेता बने लोग अभिनय कर रहे हैं। रामलीला का प्रसारण उर्दू समेत 14 भाषाओं में किया जा रहा है।

रामलीला के निर्देशक सुभाष मलिक ने कहा कि दूरदर्शन, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर दिखाई जा रही रामलीला ने एक और कीर्तिमान रचते दिया है क्योंकि इसके दर्शकों की संख्या दस करोड़ पार कर गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि प्रसारण समाप्त होने तक यह संख्या दोगुनी हो जाएगी।’’ कोविड-19 के नियमों के कारण लोगों को आयोजन स्थल पर आकर रामलीला देखने की अनुमति नहीं है।

यह रामलीला 17 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 25 अक्टूबर को रावण दहन के साथ इसका समापन होगा। सुभाष मलिक ने कहा, ‘‘इसके लिए सौ फुट लंबे रावण का पुतला बनाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस अवसर पर मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रण भेजा है।’’ 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत