1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2021 09:47 am IST,  Updated : Apr 30, 2021 09:57 am IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना निगेटिव हो गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी- India TV Hindi
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी Image Source : FILE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना निगेटिव हो गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्यमंत्री योगी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।योगी आदित्यनाथ 14 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। गले में खराश और हल्का बुखार आने के बाद उन्होंने कोरोना की टेस्ट कराई और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से वे आइसेलेशन में थे और चिकित्सकों के परामर्श का पालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भी लोग मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें। 

मुख्यमंत्री योगी पश्चिम बंगाल और केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार में खासे सक्रिय थे। उन्होंने भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई कोवैक्सीन टीके की पहली डोज गत पांच अप्रैल को ली थी। योगी ने 12 अप्रैल को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी आशुतोष टंडन के साथ राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। टंडन भी कोविड-19 संक्रमित हो गये थे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत