1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जमीन विवाद में बिछा दी लाशें, हमले में 3 महिलाओं समेत 10 की मौत

जमीन विवाद में बिछा दी लाशें, हमले में 3 महिलाओं समेत 10 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2019 09:15 am IST,  Updated : Jul 18, 2019 09:15 am IST

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञवत घुर्तिया ने दो साल पहले उम्भा गांव में जमीन खरीदी थी और इसी ज़मीन को लेकर विवाद था। गांव के लोगों का कहना है कि प्रधान गांव में खेतों की जुताई करने पहुंचा था।

जमीन विवाद में बिछा दी लाशें, हमले में 3 महिलाओं समेत 10 की मौत- India TV Hindi
जमीन विवाद में बिछा दी लाशें, हमले में 3 महिलाओं समेत 10 की मौत

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में ज़मीन के लिए 10 लोगो का कत्ल कर दिया गया है। इस खूनी संघर्ष में 25 से ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं। घायलों का रॉबर्ट्सगंज और पीएचसी घोरावल अस्पताल में इलाज जारी है। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी ओपी सिंह को मामले पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिये हैं। सोनभद्र के उम्भा गांव में ये सूनी संघर्ष हुआ।

Related Stories

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञवत घुर्तिया ने दो साल पहले उम्भा गांव में जमीन खरीदी थी और इसी ज़मीन को लेकर विवाद था। गांव के लोगों का कहना है कि प्रधान गांव में खेतों की जुताई करने पहुंचा था। ज़मीन का ये विवाद फिलहाल कोर्ट में चल रहा है इसलिये गांव की महिलाओं ने प्रधान और उसके साथ आए लोगों को खेत जोतने से रोका। विरोध करने पर प्रधान के साथ आए लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी ब्रिज भूषण ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई होगी और किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा। इस वारदात के बाद उम्भा गांव में तनाव बना हुआ है। यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद से ग्राम प्रधान यज्ञवत घुर्तिया फरार है।

बता दें कि इस इलाके में गोंड और गुर्जर अदिवासी रहते हैं और ये गुर्जर लोग वहां दूध बेचने का काम करते हैं। यह इलाका जंगलों से घिरा है और यहां ज्‍यादातर वनभूमि है। चूंकि यहां सिंचाई का कोई साधन नहीं है इसलिए स्‍थानीय लोग बरसात के पानी से वनभूमि पर खरीफ के मौसम में मक्‍के और अरहर की खेती करते हैं। इस इलाके में वनभूमि पर कब्‍जे को लेकर अक्‍सर झगड़ा होता रहता है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत