1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बेटा न होने पर पत्नी पर खौलता गर्म पानी डाला, मामला दर्ज

बेटा न होने पर पत्नी पर खौलता गर्म पानी डाला, मामला दर्ज

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 18, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Aug 18, 2021 02:48 pm IST

बाजपेई ने बताया कि इसके बाद 13 अगस्त को महिला पर खौलता पानी डाल दिया गया जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला बुधवार को दर्ज किया गया।

man pours hot water on wife for not giving birth to son बेटा न होने पर पत्नी पर खौलता गर्म पानी डाला- India TV Hindi
बेटा न होने पर पत्नी पर खौलता गर्म पानी डाला, मामला दर्ज Image Source : PIXABAY

शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में लगातार तीन बेटियों को जन्म देने के बाद बेटे की चाहत पूरी ना हो पाने के कारण पति ने कथित रूप से महिला पर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बुधवार को बताया कि थाना तिलहर अंतर्गत गोपालपुर नगरिया गांव में रहने वाली संजू (32) की शादी तिलहर कस्बे में सत्यपाल के साथ हुई थी इसके बाद संजू ने तीन बेटियों को जन्म दिया।

उन्होंने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि लगातार तीन बेटियां होने के बाद उसे प्रताड़ित किया गया, तथा उसे खाना भी नहीं दिया गया जिसके चलते वह भूखी रही बाद में उसके मायके से 50 हजार रुपए लाने को भी कहा गय।

बाजपेई ने बताया कि इसके बाद 13 अगस्त को महिला पर खौलता पानी डाल दिया गया जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला बुधवार को दर्ज किया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति सत्यपाल तथा ससुर रामपाल के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत