1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, मिलने पहुंचे अखिलेश और डिंपल

अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, मिलने पहुंचे अखिलेश और डिंपल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 08, 2020 10:08 am IST,  Updated : Aug 08, 2020 10:08 am IST

तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर बनी हुई है।

Mulayam Singh Yadav's condition stable, Akhilesh and Dimple visit him at the hospital- India TV Hindi
Mulayam Singh Yadav's condition stable, Akhilesh and Dimple visit him at the hospital Image Source : FILE

लखनऊ: तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर बनी हुई है। यादव को पेशाब नली में संक्रमण के बाद बृहस्पतिवार देर रात लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने शुक्रवार रात अस्पताल जाकर यादव का हाल लिया। 

Related Stories

मेदांता के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि यादव को संक्रमण की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल लाया गया था। कोरोना संक्रमण के लिए भी उनकी जांच की गई जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की सख्त निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है और इस वक्त उनकी हालत स्थिर है। उनका अल्ट्रासाउंड और रक्त एवं पेशाब की जांच की जा रही है। इस बीच, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता से मिलने के लिए शुक्रवार रात मेदांता अस्पताल गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी थीं। 

मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव करीब एक महीना पहले भी मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और उन्हें घर भेज दिया गया था। वे अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करते रहते हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत