1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारी ने की कांवड़िए के पैरों की मालिश

उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारी ने की कांवड़िए के पैरों की मालिश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 28, 2019 04:11 pm IST,  Updated : Jul 28, 2019 04:11 pm IST

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार हाल ही में एक कांवड़िए के पैरों की मालिश करते कैमरे में कैद हुए हैं।

उप्र में पुलिस अधिकारी ने की कांवड़िए के पैरों की मालिश- India TV Hindi
उप्र में पुलिस अधिकारी ने की कांवड़िए के पैरों की मालिश

शामली | उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार हाल ही में एक कांवड़िए के पैरों की मालिश करते कैमरे में कैद हुए हैं। इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर साझा करते हुए शामली पुलिस ने लिखा, "अजय कुमार ने जिले में विशेष रूप से कांवड़ियों के लिए स्थापित एक नए चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। अधिकारी ने चिकित्सा शिविर में आने वाले कांवड़ियों को 'सेवा' भी दी।"

कांवड़ यात्रा हिंदू कैलेंडर में श्रावण महीने के दौरान शिवभक्तों के लिए एक वार्षिक तीर्थयात्रा है, जिन्हें कांवड़ियों के नाम से जाना जाता है। इसे विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल कांवरियों के लिए विशेष सुविधा प्रदान करने का आदेश दिया है। यात्रा मार्ग पर आने वाले विद्यालयों को बंद कर दिया गया है और यहां यातायात भी प्रतिबंधित है। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियों को भक्तों पर छिड़कने का निर्देश भी दिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत