रामपुर। उत्तर प्रदेश की रामपुर जिला अदालत में एक जून से 15 जुलाई के बीच बलात्कार, गोहत्या, अपहरण, अवैध खनन और अन्य मामलों के 146 आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पुलिस की गोलियों के डर के कारण आरोपी बड़ी संख्या में आत्मसपर्मण कर रहे हैं।
Related Stories
पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इनमें से करीब 40 गोहत्या के आरोपी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘10 जुआ खेलने के मामले में वांछित थे और पांच ने अवैध खनन के मामले में आत्मसमर्पण किया है।’’
एसपी ने बताया कि अन्य 81 के खिलाफ लूटपाट, अपहरण, पोक्सो, नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए एक जून से 15 जुलाई के बीच कुल 146 आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया है।’’