1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: DM का फरमान, जींस और टी-शर्ट पहनकर न आएं ऑफिस

यूपी: DM का फरमान, जींस और टी-शर्ट पहनकर न आएं ऑफिस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2021 08:42 am IST,  Updated : Mar 04, 2021 08:42 am IST

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के डीएम ने कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर पाबंदी लगा दी है। जिलाधिकारी संजीव रंजन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी जींस और टीशर्ट पहनकर दफ्तर नहीं आ सकेंगे।

यूपी: DM का फरमान, जींस...- India TV Hindi
यूपी: DM का फरमान, जींस और टी-शर्ट पहनकर न आएं ऑफिस Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

संभल (उप्र): आमतौर पर खाप पंचायतों द्वारा लड़कियों के जींस पहनने पर पाबंदी की बातें की जाती हैं, लेकिन अब एक जिलाधिकारी (DM) ने अपने कर्मचारियों के जींस पहनने पर पाबंदी लगाने की बात की है। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के डीएम ने कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर पाबंदी लगा दी है। जिलाधिकारी संजीव रंजन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी जींस और टीशर्ट पहनकर दफ्तर नहीं आ सकेंगे।

बता दें कि पिछले महीने ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) में सीईओ संजीव रंजन को संभल के जिलाधिकारी के रूप में तैनाती दी गई है। जिले के नए डीएम संजीव रंजन ने सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए फरमान जारी करते हुए जींस-टीशर्ट पहनकर ऑफिस आने पर रोक लगा दी। फरमान के मुताबिक सरकारी कर्मचारी और अफसर सरकारी कार्यालय में जींस तथा टीशर्ट न पहनकर काम के अनुरूप ही कपड़े पहनें।

जिलाधिकारी संजीव रंजन के इस सख्त रवैये से सरकारी अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। संभल जिले में नवागत जिलाधिकारी संजीव रंजन के कार्यभार संभाले अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप कामकाज करने के लिए सख्ती दिखानी शुरू कर दी है और आज अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को ये फरमान जारी कर दिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत