1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से दहला श्रीनगर, LG और सीएम ने जताया शोक

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से दहला श्रीनगर, LG और सीएम ने जताया शोक

 Published : Jan 06, 2025 06:28 am IST,  Updated : Jan 06, 2025 08:14 am IST

श्रीनगर के पंद्रेथन क्षेत्र में एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पांचों अपने किराए के घर में मृत पाए गए हैं।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 5 जनवरी को श्रीनगर के पंद्रेथन क्षेत्र में एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यह चौंकाने वाली घटना श्रीनगर के पंद्राथन इलाके में हुई, जहां एक पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या-क्या पता लगा है।

सीएम और एलजी ने जताया शोक

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पांचों अपने किराए के घर में मृत पाए गए हैं। इस घटना ने इलाके के लोगों को हैरत में डाल दिया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्पाल मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी इस घटना पर शोक प्रकट किया है।

कैसे हुई मौत?

श्रीनगर के पंद्रेथन क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का प्रारंभिक कारण भी सामने आ गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि प्रारंभिक जांच परिवार के पांचों सदस्यों की मौत दम घुटने से होने की बात सामने आई है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मृतक बारामूला जिले के उरी इलाके के रहने वाले थे। दंपति और उसके तीन बच्चे शाम को अपने किराये के मकान में मृत पाए गए।

किश्तवाड़ में भी 4 की मौत

दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भी सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, एक वाहन फिसलकर नदी में गिर गया। इस वाहन में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, वाहन के चालक समेत दो लोग अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद बचाव दल ने मृतकों को निकाला, लेकिन लापता लोगों का पता नहीं चल पाया। लापता व्यक्तियों को तलाशने के लिए बचाव कार्य को तेज कर दिया गया है। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।