1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. INDIA TV-CNX opinion poll: जम्मू कश्मीर और लद्दाख में एनडीए को 6 सीटें मिलने का अनुमान

INDIA TV-CNX opinion poll: जम्मू कश्मीर और लद्दाख में एनडीए को 6 सीटें मिलने का अनुमान

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 28, 2023 10:58 pm IST,  Updated : Aug 21, 2023 08:18 pm IST

अगर अभी लोकसभा चुनाव कराए गए तो जम्मू कश्मीर और लद्दाख में एनडीए को 6 सीटें मिलने का अनुमान है। INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल में यह अनुमान जताया गया है।

एनडीए की मीटिंग में पीएम मोदी- India TV Hindi
एनडीए की मीटिंग में पीएम मोदी Image Source : पीटीआई

INDIA TV-CNX Poll: अगर देश भर में अभी लोकसभा चुनाव कराए गए तो जम्मू कश्मीर और लद्दाख में दलों की स्थिति क्या रहेगी? INDIA TV-CNX Opinion Poll के मुताबिक जम्मू कश्मीर और लद्दाख की कुल 6 लोकसभा सीटों में से एनडीए को तीन, विपक्षी इंडिया गठबंधन को दो, और अन्य को एक सीट मिल सकती है। अनुमानों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को विपक्षी गठबंधन INDIA पर भारी बढ़त मिल सकती है। 

Related Stories

इंडिया टीवी चैनल पर प्रसारित हुआ ओपिनियन पोल

इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के नतीजे आज इंडिया टीवी चैनल पर प्रसारित किये गए। आज कुल 543 में से 265 लोकसभा सीटों के आकलन प्रसारित किए गए। बाकी 278 लोक सभा सीटों का आकलन कल शाम चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

इन राज्यों के सीटों के आकलन किए गए पेश 

आज सभी पूर्वोत्तर राज्य़ों, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश , तमिल नाडु, बिहार, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख की लोकसभा सीटों के आकलन पेश किए गए।

विपक्षी गठबंधन पर भारी पड़ेगा एनडीए

ओपिनियन पोल के आधार पर ये अनुमान लगाया गया है कि अगर अभी लोकसभा चुनाव कराए गए, तो एनडीए को 144 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हो सकती है, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन 85 सीटें जीत सकती है। अन्य दल 36 सीटें जीत सकते हैं, इनमें YSR कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।