1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Covid-19: नौकरी की पेशकश रद्द होने से प्रभावित छात्रों के लिये विशेष भर्ती अभियान चलाएंगे आईआईटी

Covid-19: नौकरी की पेशकश रद्द होने से प्रभावित छात्रों के लिये विशेष भर्ती अभियान चलाएंगे आईआईटी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2020 07:22 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 07:22 pm IST

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने बुधवार को कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) उन छात्रों के लिये विशेष भर्ती अभियान चलाएंगे जिनकी नौकरी की पेशकश कोरोना वायरस के चलते रद्द हो गई है

iit to conduct special recruitment drive for students...- India TV Hindi
iit to conduct special recruitment drive for students affected by cancellation of job offer

नई दिल्ली। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने बुधवार को कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) उन छात्रों के लिये विशेष भर्ती अभियान चलाएंगे जिनकी नौकरी की पेशकश कोरोना वायरस के चलते रद्द हो गई है। निशंक ने कहा, ''मैंने भी संस्थानों के निदेशकों को ऐसे छात्रों के लिये विशेष भर्ती अभियान शुरू करने को कहा है। जिन छात्रों को नौकरी की पेशकश की जा चुकी थी वे देश के होनहार छात्र हैं और संकट की घड़ी में नियोक्ताओं के बहुत काम आ सकते हैं।'' उन्होंने कहा, ''मैंने सभी नियोक्ताओं से तकनीकी शिक्षण संस्थानों के स्नातक छात्रों के सामने रखी गई नौकरी की पेशकश वापस नहीं लेने की अपील की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

IIT