1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. video: लड़कियों के साथ ऐसा होने देते हैं..तो कायर हैं आप

video: लड़कियों के साथ ऐसा होने देते हैं..तो कायर हैं आप

video: लड़कियों के साथ ऐसा होने देते हैं..तो कायर हैं आप

लड़कियों के साथ ऐसा...
लड़कियों के साथ ऐसा होने देते हैं..तो कायर हैं आप
Written By: India TV News Desk
Published on: Aug 02, 2015 02:20 pm IST,  Updated on: Aug 03, 2015 02:59 pm IST

नई दिल्ली: हमारा एक कदम कई गलत चीजों को ठीक कर सकता है। हमारी बेटियां और बहुएं सिर्फ इसलिए महफूज नहीं रहती क्योंकि उन्हें घर की दहलीज के बाहर मदद भी किसी न किसी स्वार्थ के बदले मिलती है। जरा सोचिए कि अगर कहीं से लौट रही एक लड़की को राह चलता व्यक्ति छेड़ रहा होता और सामने खड़ा व्यक्ति उसकी मदद करने के बजाए ऐसा होते देखता रहे..तो आपको कैसा लगेगा।

आपने कभी सोचा है कि ऐसा आखिर क्यों होता है..क्योंकि आप भी ऐसा ही बर्ताव करते हैं इसलिए हमारा समाज भी ऐसा हो चला है। लेकिन अब भी संभलिए, चेत जाइए। किसी बेबस लड़की की मदद से जी मत चुराइए, आगे बढ़िए क्योंकि कल को इसकी जगह कोई आपका भी हो सकता है। यह वीडियो आपके दिमाग की गंदगी को हटाकर कुछ बेहतर करने की प्रेरणा देगा जरूर देखिए।

अक्सर देर रात को ऑफिस से लौटने वाली लड़कियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत होते हैं..रो़ड साइड खड़े रहने वाले लड़के। लेकिन ऐसे लड़कों को सिर्फ इसलिए बल मिलता है क्योंकि उनको कोई रोकता नहीं है और न ही ऐसी ही किसी बेबस लड़की की मदद को कोई आगे आता है...हमें उम्मीद है कि इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपका नजरिया बदले।

क्या कहता है वीडियो-

थिंक टोटका प्रजेंट्स ने अवेकन नाम से एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया है जिसने छेड़छाड़ की घटनाओं पर सीधी चोट करने का प्रयास किया है। इस वीडियो की आखिर में इसका संदेश आता है कि हमें अपनी गंदी मानसिकता को बजलना चाहिए और लड़कियों की मदद को आगे आना चाहिए।

Advertisement