1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. VIDEO: जब पूरा WWE हो गया रुआंसा, UNDERTAKER भी बैठ गए घुटनों पर

VIDEO: जब पूरा WWE हो गया रुआंसा, UNDERTAKER भी बैठ गए घुटनों पर

VIDEO: जब पूरा WWE हो गया रुआंसा, UNDERTAKER भी बैठ गए घुटनों पर

VIDEO: जब WWE का माहौल हो उठा...
VIDEO: जब WWE का माहौल हो उठा भावुक
Written By: India TV Sports Desk
Published on: Sep 19, 2015 05:08 pm IST,  Updated on: Sep 19, 2015 05:43 pm IST

ये भी देखें - प्यार नहीं, यह है एक मिसाल, ऐसा वीडियो जिसे देखते ही कह देंगे ''This is True Love''

VIDEO: जब 'केन' ने 'अंडरटेकर' को जिंदा जलाया

100 साल पहले क्या ऐसा था भारत, देखें वीडियो

नई दिल्ली: दुनिया के खतरनाक खेलों में से एक WWE का माहौल उस समय बिल्कुल बदल सा गया, जब WWE के बेहतरीन रेसलर 'रिक फ्लेयर' ने रिंग को अलविदा कहा। आपने हमेशा यह देखा होगा कि ये रेसलर एक दूसरे को सिर्फ चोट पहुंचाना चाहते हैं। आपको ऐसा भी लगता होगा कि ये रेसलर एक-दूसरे से शायद कभी प्यार से बात भी नहीं करते होंगे। तो दोस्तों हम आपको बता दें कि ये रेसलर रिंग के अंदर फाइट के दौरान भले ही खूंखार रूप में दिखते हों, लेकिन रिंग से बाहर इनके भीतर भी एक दूसरे के लिए खूब प्यार उमड़ता दिखता है। ये भी एक दूसरे के लिए भरपूर मददगार साबित होते हैं।

कई दफा आपने देखा होगा कि ये रेसलर आपस में बुरी तरह से लड़ते हैं यहां तक कि एक दूसरे का खून तक निकाल देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कई दफा ऐसा भी हुआ है कि ये एक दूसरे की मदद के लिए रिंग में दौड़े चले आते हैं। आइए हम आपको दिखाते हैं कि किस तरह से इन रेसलरों ने 'रिक फ्लेयर' की रिंग से विदाई के मौके पर अपना प्यार  दिखाया। यहां तक कि डेथ मैन के नाम से जान जाने वाले अंडरटेकर ने 'रिक फ्लेयर' को अपने स्पेशल अंदाज में विदाई दी और भावुक हो उठे। उनके साथ WWE की पूरी टीम भावुक हो गई। यहां कुछ ऐसा माहौल बन गया कि जिसे देख सबकी आंखों में आंसू आ जाए। Kartzerian K द्वारा यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो में आप देखेंगे किस तरह पूरा WWE भावुक हो गया।

Advertisement