1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बाल होंगे दोगुनी तेजी से घने और लंबे, बस लगाएं घर पर बना एलोवेरा तेल

बाल होंगे दोगुनी तेजी से घने और लंबे, बस लगाएं घर पर बना एलोवेरा तेल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 11, 2020 07:37 am IST,  Updated : Sep 11, 2020 07:37 am IST

एलोवेरा बालों के स्कैल्प को मजबूत करने के साथ-साथ बालों को सिल्की और स्मूथ बनाने में मदद करता है। जानिए घर पर शुद्ध एलोवेरा तेल बनाने का तरीका। साथ ही जानें लगाने का तरीका।

एलोवेरा तेल के फायदे- India TV Hindi
एलोवेरा तेल के फायदे Image Source : INSTAGRAM/ KLASSY MISSY

आयुर्वेद के अनुसार एलोवेरा को औषधिय गुणों का भंडार माना जाता है। जो आपको कई खतरनाक बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। वहीं यह ब्यूटी के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जिस तरह यह स्किन के लिए अच्छा है, उसी तरह यह बालों के लिए भी अच्छा है। एलोवेरा बालों के स्कैल्प को मजबूत करने के साथ-साथ बालों को सिल्की और स्मूथ बनाने में मदद करता है। जानिए घर पर शुद्ध एलोवेरा तेल बनाने का तरीका। साथ ही जानें लगाने का तरीका। 

घर पर ऐसे बनाएं एलोवेरा तेल

एलोवेरा तेल बनाने के लिए आपको चाहिए

  • एक कप एलोवेरा जेल
  • 1 कप नारियल तेल
  • 1 बड़ा चम्मच अरंडी का तेल
  • कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल

चाहते हैं लंबे घने और काले बाल तो बस करें एलोवेरा तेल से मसाज, जानिए घर पर कैसे बनाएं

घर पर ऐसे बनाएं एलोवेरा तेल

सबसे पहले एलोवेरा स्टिक लें। अच्छे से धोएं और साफ करें। अब छिलके को छोटे टुकड़ों में काट कर इलका जेल निकाल लें। एक पैन में 1 कप एलोवेरा जेल और 1 कप शुद्ध नारियल तेल डालें और इसे ओवन में रखें। हल्के से हिलाते रहें। थोड़ी देर के बाद एलोवेरा हल्का भूरा हो जाता है। आप चाहे तो कढ़ाई में डालकर इसे गर्म कर सकते हैं। जब एलोवेरा हल्का ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें।  जब तेल पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसमें 1 बड़ा चम्मच अरंडी का तेल और कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल की मिलाएं। इसके बाद इसे कांच की बोतल में स्टोर कर लें। इसका इस्तेमाल आप  2 माह तक कर सकते है। 

बालों में ऐसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा तेल की थोड़ी सी मात्रा लेकर बालों के स्कैल्प पर मसाज करें। इसे करीब 2 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू और कंडीशनर लगाकर बालों को अच्छी तरह से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए सप्ताह में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें। 

घनी दाढ़ी और मूंछों के लिए बस रोजाना यूं लगाए प्याज का रस, कुछ ही दिनों में देखें रिजल्ट

एलोवेरा तेल लगाने से ऐसे मिलेगा फायदा

पाएं लंबे घने बाल

जब हम एलोवेरा तेल सिर पर लगाते हैं तो इससे सिर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। जिससे कि स्कैल्प साफ होने के साथ तेजी से बढ़ने लगते हैं। 

बाल झड़ने की समस्या से मिलेगा छुटकारा
आपको बता दें कि एलोवेरा में विटामिन ए, बी12 सी, ई के साथ फोलिक एसिड पाया जाता है। जो बालों की मजबूती के लिए काफी अच्छा माने जाते हैं।  इससे बाल दोबारा सही होकर उगने लगते है। 

डैंड्रफ को करे खत्म
आपको बता दें कि एलोवेरा में फैटी एसिड के साथ एंटी इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो डैंड्रफ खत्म करने के साथ खुजली की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। 

बालों में शैंपू के बाद यूं लगाए एलोवेरा जेल, फिर देखें कमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल