1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों में शैंपू के बाद यूं लगाए एलोवेरा जेल, फिर देखें कमाल

बालों में शैंपू के बाद यूं लगाए एलोवेरा जेल, फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2020 07:07 am IST,  Updated : Sep 08, 2020 07:07 am IST

एलोवेरा बालों को हाइड्रेट रखता है, मुलायम बनाता है, रूसी दूर करता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। जानिए कंडीशनर के तौर पर कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमापल।

बालों में शैंपू के बाद यूं लगाए एलोवेरा जेल, फिर देखें कमाल- India TV Hindi
बालों में शैंपू के बाद यूं लगाए एलोवेरा जेल, फिर देखें कमाल Image Source : INSTA/ KLASSY MISSY/CARLABIONDI.COACH

आपने एक्सर सुना होगा कि एलोवेरा में औषधिय गुणों का भंडार होता है। जो आपको कई खतरनाक बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। इसके साथ ही यह आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन आपतो यह बात जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि इसका इस्तेमाल बालों में करके आप खूबसूरत और मुलायम बाल पा सकते हैं। जी हां एलोवेरा जेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिसका इस्तेमाल कंडीशनर के रूप में करने से यह बालों का रूखापन, बालों के झड़ने औरप रूसी जैसी कई समस्याओं को झट से खत्म हो जाएगी। जानिए कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल।

  
आपने एलोवेरा का बालों में कई तरीके से इस्तेमाल किया होगा। इसका आप बेस्ट कंडीशनर भी बनी सकते है। एलोवेरा बालों को हाइड्रेट रखता है, मुलायम बनाता है, रूसी दूर करता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। 

चेहरे की खोई हुई चमक वापस पाने के लिए करें दही का इस्तेमाल, जानें बनाने और लगाने का तरीका

ऐसे बनाएं एलोवेरा कंडीशनर

1 मध्यम आकार का एलोवेरा स्टिक लें। इसे अच्छे से साफ करें और जेल को अलग कर लें। अब अच्छी तरह से ब्लेंड करें और लैवेंडर के तेल की 10 बूंदें मिलाएं। एलोवेरा कंडीशनर बन कर तैयार है। 

ऐसे करें एलोवेरा कंडीशनर का इस्तेमाल

शैंपू करने के बाद इस कंडीशनर से  सिर सहित पूरे बालों की मालिश करें। इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से धो लें। एलोवेरा कंडीशनर के लिए आप चाहे तो सिर्फ एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। 

डैंड्रफ से हैं परेशान तो बालों में ऐसे करें काली मिर्च का इस्तेमाल, सफेद बालों से भी मिलेगा छुटकारा

एलोवेरा का ऐसे भी कर सकते हैं बालों में इस्तेमाल

  • अगर आप लंबे घने और काले बाल चाहते हैं तो इसके लिए आधा कप एलोवेरा में मेथी, तुलसी पाउडर और 2 चम्मच कैस्टर ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने बालों में अच्छी तरह से लगाए। करीब 1-2 घंटा लगा रहने के बाद साफ पानी और शैंपू से धो लें। 
  • डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल को अपने बालों में अच्छी तरह से लगा लें। आधा से एक घंटा लगा रहने के बाद साफ पानी और शैंपू से धो लें। 

सिर्फ 5 दिन में खत्म हो जाएगा घुटने का कालापन, बस ट्राई करें ये नुस्खे और तुरंत दिखेगा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल