1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में यूं रखें अपनी स्किन और बालों को सेहतमंद

सर्दियों में यूं रखें अपनी स्किन और बालों को सेहतमंद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 28, 2016 12:44 pm IST,  Updated : Nov 28, 2016 12:44 pm IST

अगर आपकी स्किन और बाल सर्दियों में खराब हो जाते है, तो आप ये टिप्स अपनाकर अपने बालो और स्किन को हेल्दी रख सकते है। जानिए इन टिप्स के बारें में।

healthy hair- India TV Hindi
healthy hair

नई दिल्ली: सर्दियों के मौसम में स्किन और बालों की अधिक देखभाल करनी पड़ती है। जिससे कि वह सेहतमंद रहें। कई बार हम ऐसी गलतियां कर जाते है। जिसके कारण हमारी स्किन और बालों को काफी नुकसान होता है। सर्दियों को मौसम में सर्दी से बचने के लिए हम बालों को गर्म पानी से धो लेते है। इससे हमारे बाल काफी खराब हो जाते है। इसी तरह स्किन का ठीक ढंग से ख्याल न रख पाने के कारण स्किन ड्राई और खराब हो जाती है।

ये भी पढ़े-

अगर आपकी स्किन और बाल सर्दियों में खराब हो जाते है, तो आप ये टिप्स अपनाकर अपने बालो और स्किन को हेल्दी रख सकते है। जानिए इन टिप्स के बारें में।

  • डैंड्रफ होने का कारण हवा में नमी कम होना है, और इसके लिए एंटी डैंड्रफ स्पा लिया जा सकता है, जो रूसी हटाने के साथ ही बालों का भी ख्याल रखता है। घरेलू उत्पादों के जरिए भी रूसी को हटाया जा सकता है।
  • गर्म पानी से बाल धुलने से बाल टूट सकते है, या रूखे हो सकते हैं। इसलिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल कीजिए। प्लास्टिक या बोअर (सुअर) के बाल से बने ब्रश से कंघी करें। शैम्पू के बाद कंडीशनर लगाकर बाल धुलने से भी आपके बाल मुलायम रहेंगे।
  • एल्कोहल की ज्यादा मात्रा वाले हेयरस्प्रे का इस्तेमाल नहीं करें। इससे आपके बाल रूखे और टूट सकते हैं। बालों को स्टाइल करने जैसे कर्लिग (घुंघराला) आदि खासकर सर्दियों में करने से बचें।
  • कड़ी धूप, मौसम में बदलाव और ठंडी हवा के झोंके आपके बालों की प्राकृतिक नमी को कम कर सकते हैं। इसलिए बाहर निकलने के दौरान अपने बालों को हैट या स्कार्फ से ढक लें।

अगली स्लाइड में पढ़े और टिप्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल