नई दिल्ली: 'झट मंगनी पट शादी' जी हां क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली में जाकर शादी कर ली हैं। पूरे हफ्ते जिस खबर का इंतजार पूरी मीडिया कर रही थी अब उस पर विराम लगाते हुए विराट और अनुष्का ने अधिकारिक रूप से अपनी शादी की घोषणा कर दी है। सोमवार को विराट ने आधिकारिक रूप से अनुष्का के साथ अपनी शादी की घोषणा की।
Related Stories
इन सब में सबसे दिलचस्प यह था कि शादी में विराट और अनुष्का ने किस तरह की ड्रेस पहनी थी और उसे किसने बनाया था? शादी सोमवार को हिंदू रीति-रिवाज से हुई। वरमाला की रस्म के दौरान की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें विराट ने कलगी वाली पगड़ी और स्टाइलिश शेरवानी पहनी है। जबकि अनुष्का एम्ब्रोइडेड ट्रेडिशनल लहंगा, इंडियन जूलरी और लाइट मेकअप में नजर आ रही हैं।

अनुष्का मॉडर्न दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। माथापट्टी उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है। उन्होंने लाल रंग का चूड़ा भी पहना हुआ है। उनका लहंगा डिजाइनर है। इसमें जरी का काफी काम साफ़ देखा जा सकता है। मेहंदी की रस्म में भी कपल ने ट्रेडिशनल ड्रेस ही पहना था। अनुष्का-विराट की ये ड्रेस फेमस डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार की है। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले दिनों ड्रेस के सिलसिले में सब्यसाची ने इस कपल से मुलाकात की थी।

जरी से सजे हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में अनुष्का ने शादी के मंडप में एंट्री ली। एक ओर जहां सव्यसाची के डिजाइनर लहंगे में अनुष्का का स्वैग देखने को मिला, तो वहीं दूसरी ओर विराट का लुक भी बेहद खास रहा लेकिन उनकी नजरें भी अपनी दुल्हन अनुष्का पर ही टिकी रहीं।