1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Hair Care Tips: समय से पहले भूरे हो रहे हैं बाल? इन 3 आसान घरेलू उपायों को अपनाने से मिलेगा फायदा

Hair Care Tips: समय से पहले भूरे हो रहे हैं बाल? इन 3 आसान घरेलू उपायों को अपनाने से मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2021 11:46 pm IST,  Updated : Apr 10, 2021 11:46 pm IST

बालों का सही देखभाल न करने से ये समय से पहले भूरे होने लगते हैं। अगर आपके बाल भी भूरे हो गए हैं तो कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप दोबारा नेचुरल काले बाल पा सकते हैं।

hair damage - India TV Hindi
समय से भूरे हो गए हैं तो घबराएं नहीं  Image Source : INSTAGRAM/PRIYASINGH_SHUKLA

सुंदर और चमकदार बाल पाने के लिए हम कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। पार्लर जाकर न जाने क्या-क्या कराते हैं, लेकिन फिर भी बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पाता है। इसी तरह से भूरे बाल होना भी बालों सी जुड़ी एक ऐसी समस्या है जिससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं फिर भी परेशानी खत्म नहीं होती है। जब आपकी कोशिकाओं के जरिए मेलेनिन बनना बंद हो जाता है तो इस कंडीशन में आपके बाल भूरे हो जाते हैं। अगर आपके बाल 30 साल की उम्र तक भूरे रंग के हो जाते हैं, तो इसे समय से पहले सफेद होना माना जाता है। इसके जल्दी भूरे होने की कई वजहें हैं, जिनमें से तनाव और जेनेटिक्स भी शामिल हैं। 

मिथक है, अगर आप एक भूरे बाल को बाहर निकाल देते हैं, तो इसकी जगह पर दो भूरे बाल उग आएंगे। ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? यहां कुछ घरेलू उपचार दिए गए हैं जो आपके लॉक्स को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और भूरे होने के प्रॉसेस को धीमा कर सकते हैं।

विष्णु पुराण: राह चलते दिखें ये 5 चीजें तो तुरंत बना लें दूरी, मानी जाती है अपवित्र

भूरे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे

आंवला पाउडर

amla
Image Source : INSTAGRAM/#AMLAआंवला 

आंवला को भूरा होने की प्रक्रिया को धीमा करने के लिए जाना जाता है और बालों के झड़ने को रोकने में भी ये मदद करता है। आंवला से सही तरीके से बालों के उपचार के लिए, नारियल तेल या जैतून के तेल के साथ आंवला का थोड़ा सा पाउडर मिलाएं और इसे रात में अपने बालों पर लगाएं। अपने बालों को सभी पोषक तत्वों में भिगो दें और सुबह इसे धो लें। बेहतरीन रिजल्ट्स के लिए हफ्ते में एक बार ऐसा करें।

भृंगराज

एक पॉपुलर आयुर्वेदिक पिक, भृंगराज भूरे बालों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। गर्म तेल के साथ मिक्स होने पर काला डाई बहुत अच्छे तरीके से काम करता है और आप अपने स्कैल्प की मसाज इससे कर सकते हैं। बेहतर रिजल्ट्स के लिए, धोने से पहले एक घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।

Skincare Tips: मोरिंगा का यूं इस्तेमाल कर पाएं बेदाग निखरा हुआ चेहरा, स्किन संबंधी हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

प्याज का रस

प्याज का रस बालों को मुलायम और रेशमी बनाने के लिए जाना जाता है, ये बालों की क्वालिटी में काफी सुधार करता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। नींबू और जैतून के तेल के साथ थोड़ा प्याज का रस मिलाएं और अपने स्कैल्प पर इससे मालिश करें। ये न केवल समय के साथ आपके बालों को काला कर देगा बल्कि बालों के ग्रोथ में भी मदद करेगा और आपके डल और ड्राई बालों में चमक बढ़ाएगा।

Skincare Routine: ग्लोइंग स्किन के लिए सुबह उठते ही करें ये काम, पिंपल सहित हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरें-

लंबे-घने और मजबूत बालों के लिए सुबह उठते ही करें ये काम, ड्रैंडफ सहित हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

गर्मियों में चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए लगाएं ये 4 होममेड फेस पैक, सुंदर और चमकदार दिखेगा चेहरा

Facial Hair: चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं 4 घरेलू नुस्खे, त्वचा बनी रहेगी नरम और कोमल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल