1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर इस तरह लगाएं दालचीनी और शहद, पिंपल से छुटकारा पाने के साथ पाएं ग्लोइंग स्किन

चेहरे पर इस तरह लगाएं दालचीनी और शहद, पिंपल से छुटकारा पाने के साथ पाएं ग्लोइंग स्किन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2020 01:21 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 01:21 pm IST

खराब लाइफस्टाइल अनियमित खानपान, स्ट्रेस, तनाव, धूल-मिट्टी के कारण अधिकतर लोगों को पिंपल की समस्या का सामना करना पड़ता है। जानिए कैसे पाएं इनसे छुटकारा।

चेहरे पर इस तरह लगाएं दालचीनी और शहद, पिंपल से छुटकारा पाने के साथ पाएं ग्लोइंग स्किन- India TV Hindi
चेहरे पर इस तरह लगाएं दालचीनी और शहद, पिंपल से छुटकारा पाने के साथ पाएं ग्लोइंग स्किन Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

खराब लाइफस्टाइल अनियमित खानपान, स्ट्रेस, तनाव, धूल-मिट्टी के कारण अधिकतर लोगों को पिंपल की समस्या का सामना करना पड़ता है। चेहरे पर पिंपल्स हो जाने के कारण आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। चेहरे पर पड़े पिंपल को छिपाने के लिए कई तरह के फाउंडेशन या फिर क्रीम्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिसका अपना अलग साइड इफेक्ट होता है। अगर आप चाहते हैं कि यह पिंपल आसानी से बिना किसी साइड इफेक्ट्स के हट जाए तो इन घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं।

दालदीनी और शहद

शहद और दालचीनी दोनों में एंटी इंफ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो पिंपल के साथ-साथ पोर्स और एक्ने की समस्या से भी निजात दिला देते हैं। इसके लिए एक भाग दालचीनी पाउडर को तीन भागों शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने मुहांसों पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें।  दूसरे दिन सुबह अपना चेहरा धो लें। इससे कुछ ही दिनों में आपको लाभ मिल जाएगा।

आंखों के नीचे पड़े काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

पिंपल से निजात पाने के लिए इन घरेलू नुस्खें को भी अपना सकते हैं। जानिए

  • एलोवेरा जेल स्किन और बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसे रात को सोने से पहले पिंपल में लगा लें। 10-15 मिनट लगा रहने के बाद धो लें या फिर रातभर लगा रहने दें। 3-4 दिन में ही आपको फर्क नजर आ जाएगा।  लहसुन की 2-3 कली लेकर पीस लें। इसके बाद इसे पिंपल में लगा लें। करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद धो लें।

बस 30 दिन तक फॉलो करें ये 5 टिप्स, शीशे की तरह चमक जाएगा चेहरा

  • सेब का सिरका में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया और फंगी से लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए 1 भाग सेब का सिरका में 3 भाग पानी मिला लें। इसके बाद  रूई की मदद से इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। 15-20 सेंकड लगा रहने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा दिन में कम से कम 2 बार करे।
  • रोजाना एक्सरसाइज और योग करे।
  • जितना हो सके स्ट्रेस कम से कम लें। 

ठंड के मौसम में नहीं चाहते हैं बेजान, रूखे बाल तो जरूर अपनाएं ये 5 टिप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल