1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आंखों के नीचे पड़े काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

आंखों के नीचे पड़े काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 01, 2020 10:51 am IST,  Updated : Dec 01, 2020 02:43 pm IST

आज के समय में अनियमित लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, पूरी नींद न लेना, पानी कम पीना, कम्प्यूटर या लैपटॉप के सामने घंटो बैठे रहने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते है। जानिए कैसे पाएं इस समस्या से निजात।

आंखों के नीचे पड़े काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलु उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा अ- India TV Hindi
आंखों के नीचे पड़े काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलु उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर Image Source : INSTAGRAM/DHANWANTARISCHRYSALIS

आज के समय में अनियमित लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, पूरी नींद न लेना, पानी कम पीना, कम्प्यूटर या लैपटॉप के सामने घंटो बैठे रहना, हार्मोंस में बदलाव या फिर जेनेटिक समस्या के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ जाते है। जो देखने में खराब लगने के साथ-साथ आपके लुक को भी पूरा खराब कर देते है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके बजाय आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर नैचुरल तरीके से डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में।

आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल से निजात पाने के घरेलू उपाय

खीरा

खीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके साथ-साथ यह स्किन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिला देता है। डार्क सर्कल की समस्या से निजात पाने के लिए खीरे को स्लाइस में काट लें और इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इन्हें निकालकर आंखों के ऊपर 10 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद पानी से आंखों से धो लें।

ठंड के मौसम में नहीं चाहते हैं बेजान, रूखे बाल तो जरूर अपनाएं ये 5 टिप्स

टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व पाए जाते है। जो आसानी से डार्क सर्कल से निजात दिला सकते है। आंखों के नीचे पड़े काले घेरे से निजात पाने के लिए 2 चम्मच टमाटर के रस में थोड़ा सा नींबू के रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित जगह पर लगा लें। करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

सर्दियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये होममेड क्रीम, मॉश्चराइज के साथ पाएं ग्लोइंग स्किन

गुलाब जल
गुलाब जल आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए आप कॉटन बॉल में थोड़ा सा गुलाब जल लगाकर काले घेरों में लगा लें। करीब 15-20 मिनट रखे रहने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

बादाम का तेल
बादाम के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो स्किन को फिर से हेल्दी करने में मदद करता है। आंखों के नीचे पड़े काले घेरे से निजात पाने के लिए थोड़ा का तेल आंखों के नीचे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करके रातभर लगाकर के लिए छोड़ दें।

Winter Skin Care: सर्दियों में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, रूखी और बेजान स्किन से मिलेगा छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल