1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मुंबई रिसेप्शन में दीपिका के रॉयल लुक को लेकर हुआ खुलासा, 16 हजार घंटे में बनी है ये ड्रेस

मुंबई रिसेप्शन में दीपिका के रॉयल लुक को लेकर हुआ खुलासा, 16 हजार घंटे में बनी है ये ड्रेस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 30, 2018 05:47 pm IST,  Updated : Dec 01, 2018 04:07 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का मुंबई में 28 नवंबर को ग्रांड रिसेप्शन हुआ था। जिसमें दोनों शाही अंदाज में नजर आएं। जानें आखिर दीपिका का लुक कैसे किया गया डिजाइन।

DeepVeer- India TV Hindi
DeepVeer Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का मुंबई में 28 नवंबर को ग्रांड रिसेप्शन हुआ था। जिसमें दोनों शाही अंदाज में नजर आएं। दोनों ने गोल्डन-व्हाइट कॉम्बिनेशन में नजर आएं। सोशल मीडिया में इन दोनों के आउटफिट्स को लेकर काफी चर्चा में है।

रणवीर सिंह की बात करें तो उन्होंने गोल्डन व्हाइट कॉम्बिनेशन की शेरवानी पहनी हुई है। जिसे डिजाइनर रोहित बल ने डिजाइन किया था। इसके साथ ही एक बार फिर एक्सपेरिमेंट करते हुए उन्होंने बंध गला शेरवानी के साथ स्कर्ट पहने हुए नजर आ रहे है। इसके साथ ही पैरो पर एब्राइड्री फुटवियर पहने हुए है। जिसके कारण काफी ट्रोल का सामना भी करना पड़ा।   

वहीं दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो अबु जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की हुई गोल्डन व्हाइट साड़ी पहनी है। इसके साथ दीपिका ने ऊपर से एक चुनरी ले रखी है। साड़ी पूरी व्हाइट है। जिसमें गोल्डन बॉर्डर लगाया गया है। वहीं काम उनकी चुनकी पर किया गया है। इस लुक के साथ दीपिका ने गोल्डन ज्वैलरी पहनी है। जिसमें पर्ल लगे हुए है। वहीं गोल्डन और व्हाइट कलर की खूबसूरत ईयररिंग्स पहनी हुई है। जो कि इन्हीं के कलेक्शन में से एक है।

दीपिका इस आउटफिट्स में काफी खूबसूरत लग रही थी। अब दीपिका की ड्रेस का मेकिंग वीडियो सामने आया है। इस वोडियो को अबु जानी- संदीप खोसला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि दीपिका की ये शानदार ड्रेस कैसी बनी। डिजाइनर ने बताया कि अलग-अलग कारीगरों ने इस ड्रेस को तैयार करने में काम किया। सभी कारीगरों के कुल घंटे को एक साथ जोड़ा जाए तो इसे तैयार होने में 16,000 घंटे लगे। डिजाइनर ने कहा, हमने विशेष रूप से इस ड्रेस के लिए ज्वैलरी भी डिजाइन की है।

अब 1 दिसंबर को है ओक और रिसेप्शन

अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक और रिसेप्शन 1 दिसबंर को हगा। जिसमें सभी बॉलीवुड सितारों के पहुंचने की खबर है। आपको बता दें कि . बता दें कि इनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में था। बेंगलुरु रिसेप्शन में तमाम खिलाड़ी शरीक हुए थे। दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी की थी। वहां करीबी दोस्त और मेहमान शामिल हुए थे।

रणवीर सिंह एकलौता दूल्हे जिन्होंने रिसेप्शन पर पहना बंदगला शेरवानी के साथ स्कर्ट, खुद देखें तस्वीर

दीपिका पादुकोण ने पहनी गोल्डन-व्हाइट कॉम्बिनेशन की साड़ी, ये एक्ट्रेस भी पहन चुकी है अपनी शादी सेरेमनी में

#DeepVeer Mumbai Reception: खूबसूरत गोल्डन व्हाइट साड़ी में नजर आई दीपिका पादुकोण, एक टक देखते रह गए रणवीर सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल