1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फेमिना मिस इंडिया 2015: दिल्ली की छात्रा अदिती आर्या ने जीता खिताब

फेमिना मिस इंडिया 2015: दिल्ली की छात्रा अदिती आर्या ने जीता खिताब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2015 12:04 pm IST,  Updated : Mar 29, 2015 12:08 pm IST

दिल्ली: फेमिना मिस इंडिया 2015  का खिताब दिल्ली की अदिती आर्या के नाम रहा। अदिती आर्या दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। मुंबई स्थित यशराज स्टूडियो में हुए रंगारंग कार्यक्रम में मुंबई की आफ्रीन रेचल वाज

- India TV Hindi

दिल्ली: फेमिना मिस इंडिया 2015  का खिताब दिल्ली की अदिती आर्या के नाम रहा। अदिती आर्या दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा हैं।

मुंबई स्थित यशराज स्टूडियो में हुए रंगारंग कार्यक्रम में मुंबई की आफ्रीन रेचल वाज पहली रनर अप रहीं तो वहीं दूसरे रनर अप का ताज लखनऊ के आईटी कॉलेज की छात्रा रह चुकीं वर्तिका सिंह के नाम रहा।

अदिति को वर्तमान मिस इंडिया कोयल राणा ने ताज पहनाया। इस साल पूरे देश की 21 सुंदरियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था लेकिन इसमे दिल्ली की सुंदरियों का सबसे ज्यादा दबदबा रहा। अदिति ने जहां मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया तो दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की छात्रा दीक्षा कौशल ने टॉप पांच में स्थान बनाया।

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ही छात्रा रहीं रुशाली राय भी टॉप टेन में पहुंचने में कामयाब रहीं।

यशराज स्टूडियो में हुई प्रतियोगिता में करीना कपूर और शाहिद कपूर की प्रस्तुतियों से रौनक रही। इनके अलावा कार्यक्रम में हंसी का तड़का लगाने के लिए ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की पलक और दादी मौजूद थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल