1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में अपनाएं ये टिप्स, रहेगा आपका घर हमेशा गर्म

सर्दियों में अपनाएं ये टिप्स, रहेगा आपका घर हमेशा गर्म

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2017 06:09 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 06:09 pm IST

सर्दियों में घर में गर्माहट बनाए रखने के लिए चमकीले, चटख रंग के कुशन इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं या मोमबत्तियां जलाई जा सकती हैं। इससे आपको भी गर्माहट व सुकून का अहसास होगा। जानइए ऐसे ही और टिप्स के बारें में...

House - India TV Hindi
House

नई दिल्ली: सर्दियों में घर में गर्माहट बनाए रखने के लिए चमकीले, चटख रंग के कुशन इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं या मोमबत्तियां जलाई जा सकती हैं। इससे आपको भी गर्माहट व सुकून का अहसास होगा। 'एटलस इंटीरियो' की प्रिंसिपल डिजाइनर अदिति साहनी और 'इनलिविंग' के निदेशक आशीष गुप्ता ने इस सर्दियों में घर में गर्माहट बनाए रखने के संबंध में ये टिप्स दिए हैं।

  • चमकीले और आरामदायक, स्पॉन्जी टेक्सटाइल के इस्तेमाल के लिए सर्दी सबसे उपयुक्त मौसम है। ऊन, फॉक्स फर या मखमल के कुशन को इस्तेमाल में लाएं।
  • ठंडे फर्श पर नहीं चलें। फर्श पर रंगीन, खबूसूरत कालीन या दरी बिछाएं, जो न सिर्फ आपके पैरों को गर्म रखेंगे, बल्कि घर की खूबसूरती भी बढ़ाएंगे। आप चाहें तो स्टाइलिश, रंगीन कॉर्पेट का चयन कर सकती हैं।
  • सर्दियों में दीवारों को चटख गर्म रंगों जैसे लाल, पीला, भूरा रंग से पेंट कराएं। इससे आपके घर को नया और स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।
  • आप चाहें तो कई मोमबत्तियां जलाकर भी घर में गर्माहट बनाए रख सकती हैं। मोमबत्तियां आपको गर्माहट का अहसास दिलाने के साथ रूमानी अहसास भी दिलाएंगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल