1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों को झड़ने से जल्द रोकेगा ये आयुर्वेदिक हेयर मास्क, जानें बनाने का सही तरीका

बालों को झड़ने से जल्द रोकेगा ये आयुर्वेदिक हेयर मास्क, जानें बनाने का सही तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2021 11:11 am IST,  Updated : Apr 05, 2021 11:15 am IST

अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं और कोई घरेलू नुस्खा ढूंढ रहे हैं तो योगगुरु बाबा रामदेव का ये घरेलू नुस्खा आप अपना सकते हैं।

Hair fall - India TV Hindi
Hair fall  Image Source : INDIA TV

बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जो हर मौसम में सताती है। कई बार तो लोग बालों को कंघी करने से भी घबराने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें ये लगता है कि कंघी करेंगे तो कुछ बाल तो जरूर टूटेंगे। अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं और कोई घरेलू नुस्खा ढूंढ रहे हैं तो योगगुरु बाबा रामदेव का ये घरेलू नुस्खा आप अपना सकते हैं। योगगुरु ने कुछ देसी चीजों के इस्तेमाल करके एक ऐसा हेयर मास्क बताया है जो आपके बालों को ना केवल सुंदर और घना कर देगा बल्कि बालों के झड़ने की समस्या को भी जड़ से खत्म कर देगा। जानें इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका। 

बालों को मजबूती देने और लंबे करने के लिए इन हेयर ऑयल से करें मसाज

हेयर फॉल रोकने के लिए लगाएं ये मास्क

बालों को झड़ने से बचाने के लिए योगगुरु बाबा रामदेव ने एक घरेलू नुस्खा बताया है। इस नुस्खे को अपनाकर आप हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

हेयर मास्क बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • प्याज
  • गूलर
  • भांग के पत्ते
  • मेहंदी के पत्ते
  • भृंगराज सूखा
  • करी पत्ता
  • कलौंजी
  • त्रिफला

हेयर मास्क बनाने की विधि- इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को समान मात्रा में लें। इसके बाद सभी चीजों को पीस लें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पूरे बालों पर लगाएं। पेस्ट को सूखने तक बालों पर लगाए रहें फिर पानी से धो लें। इस पेस्ट को लगाने से बाल सुंदर और घने होंगे। साथ ही हेयर फॉल की समस्या भी खत्म हो जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल