1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑयली स्किन से हैं परेशान तो रोजाना लगाएं ये स्पेशल होममेड साबुन, जानिए बनाने का सिंपल तरीका

ऑयली स्किन से हैं परेशान तो रोजाना लगाएं ये स्पेशल होममेड साबुन, जानिए बनाने का सिंपल तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2020 11:34 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 11:34 pm IST

  केमिकल युक्त साबुन के बजाय आप घर में ही बेहतरीन साबुन बना सकते हैं। जिससे आपको ऑयली स्किन से भी छुटकारा मिल जाएगा। जानिए इस साबुन को बनाने की सिंपल विधि।   

घर पर यूं बनाएं साबुन- India TV Hindi
घर पर यूं बनाएं साबुन Image Source : INSTAGRAM/KLASSY.COM.BD/

हानिकारक अलकाइन वाले साबुन का यूज स्किन पर कभी नहीं करना चाहिए। इससे आपकी स्किन अधिक बेजान और रूखी हो जाती हैं। मार्केट में तरह-तरह के केमिकल्स युक्त साबुन मिलते हैं। जो तरह-तरह से प्रलोभन देते हैं। आप चाहे तो इन यह केमिकल युक्त साबुन के बजाय घर में ही बेहतरीन साबुन बना सकते हैं। जिससे आपको ऑयली स्किन से भी छुटकारा मिल जाएगा। जानिए इस साबुन को बनाने की सिंपल विधि। 

सामग्री

  • साबुन बेस
  • चावल का पाउडर
  • ट्री एसेंशियल ऑयल
  • एक्टिवेटेड चारकोल

चेहरे पर लगाएं तुलसी से बना ये एंटी एजिंग फेसपैक, जवां स्किन के साथ पाएं कमाल का निखार

ऐसे बनाएं

पहली लेयर

सबसे पहले पहली लेयर बनाएंगे। इसके लिए साबुन बेस माइक्रोवेव में 30 सेकंड के लिए रख देंगे। जिससे यह आसानी से लिक्किड हो जाए। इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच चावल का पाउडर और 10-12 बूंदें टी ट्री एसेंशियल ऑयल  डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे। इसके बाद इसे एक सांचे में सेट होने के लिए रख दें।

दूसरी लेयर

सबसे पहले एक्टिवेटेड चारकोल के 8 बड़े चम्मच और लिक्विड साबुन का बेस के साथ ट्री एसेंशियल ऑयल की 10-12 बूंदें मिलाएं। जब पहली परत साबुन सेट हो जाए, तो उसके ऊपर इसे डाल दें। अब इसे भी पूरी तरह से सेट होने का इंतज़ार करें।

एक बार साबुन पूरी तरह से सेट हो जाए, तो अपनी पसंद के अनुसार कट और स्टोर करें।

बादाम के तेल में छिपा है खूबसूरती का राज़, जानें घर पर बनाने की सिंपल विधि

ऐसे करेगा काम
चावल का पाउडर तेल को कंट्रोल करने में मदद करता है। टी-ट्री आवश्यक तेल के साथ उन बैक्टीरिया को खत्म करता है जो ब्रोंकाइटिस का कारण बनते हैं। वहीं एक्टिवेटेड चारकोल त्वचा को डिटॉक्सीफाई  करता है और गहरी सफाई में मदद करता है।

मुल्तानी मिट्टी में डालकर लगाएं ये खास चीजें, कुछ ही दिनों में मिलेगा बेदाग निखरा हुआ चेहरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल