1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. TV एक्ट्रेस हिना खान का ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

TV एक्ट्रेस हिना खान का ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Published : Oct 18, 2019 06:35 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 06:38 pm IST

हिना ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो रिएलिटी शोज 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' में नज़र आ चुकी हैं।

Hina Khan- India TV Hindi
Hina Khan

टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इसलिए उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल को भी अलविदा कह दिया था। इस बीच उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक तरफ वो वेस्टर्न ड्रेस में गजब ढा रही हैं तो उनका ट्रेडिशनल लुक देख आप नज़र भी नहीं हटा पाएंगे।

ऑरेंज कलर के लहंगे में हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने माथे पर मांगटीका और गले में पर्ल डिजाइन वाला चोकर पहना है।

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो में रितेश ने खोला अक्षय कुमार का राज़

हिना ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं, वो लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। दूसरे लुक की बात करें तो हिना ने व्हाइट कलर का इंडो-वेस्टर्न गाउन पहना है।

नेट के इस गाउन पर उन्होंने पर्ल और स्टोन वर्क का हैवी नेकपीस कैरी किया है। उनका मेकअप न्यूड है और बालों को मैसी बनाकर बन बनाया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना ने 'फिल्म लाइन्स', 'विश लिस्ट' और 'कंट्री ऑफ ब्लाइट' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा वो महेश भट्ट की फिल्म 'हैक्ट' की शूटिंग कर चुकी हैं। वो 'डेमेज्ड 2' वेब सीरीज में भी नज़र आएंगी।

Laal Kaptaan Movie Review: सैफ अली खान की दमदार एक्टिंग, लेकिन उबाऊ है 'लाल कप्तान'

हिना ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो रिएलिटी शोज 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' में नज़र आ चुकी हैं।    

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल