1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फटी एड़ियों के कारण हो रहे है शर्मिंदा तो लगाएं ये होममेड क्रीम, 3 दिनों में पा सकते है कोमल एड़िया

फटी एड़ियों के कारण हो रहे है शर्मिंदा तो लगाएं ये होममेड क्रीम, 3 दिनों में पा सकते है कोमल एड़िया

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 23, 2020 11:52 am IST,  Updated : Oct 23, 2020 11:52 am IST

अगर आप भी फटी एड़ियों के कारण काफी परेशान हैं तो स्वामी रामदेव से जानिए बेहतरीन नुस्खा।

सर्दी के मौसम में  हमारी स्किन अधिक ड्राई हो जाती है। जिसके कारण हमारी स्किन के साथ एड़िया भी फट जाती है। कई बार शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स की कमी के कारण हर मौसम में कई लोगों की एड़िया फटती रहती है। कई बार तो एड़ियां इतनी ज्यादा फट जाती हैं कि उनसे खून तक निकलने लगता है।

फटी एड़ियों के कारण आप अपनी पसंदीदा सैंडल नहीं पहन पाते हैं।  कई बार फटी एड़ियों की वजह से शर्मिंदा भी हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो  स्वामी रामदेव से जानिए घरेलू नुस्खा। जिसे अपनाकर आप तीन दिनों में सुंदर, कोमल एड़िया पा सकते हैं। 

दूध के साथ भूलकर भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, हो सकता है खतरनाक

क्रीम बनाने के लिए सामग्री  

  • देसी मोम 50 ग्राम
  • सरसों या तिल का तेल 100 ग्राम
  • देसी कपूर 10 ग्राम

रूसी की समस्या हैं परेशान तो ऐसे करें केला और सेब का सिरका का यूज, कुछ ही दिनों में देखें कमाल

ऐसे बनाएं क्रीम

सबसे पहले एक कढ़ाई में सरसों के तेल को गर्म करे। इसके बाद इसमें मोम डाल दें और पिघलने दें। जब यह पूरी तरह से पिघल जाए तो इसमें कपूर डाल दें। थोड़ी देर गर्म होने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। रोजाना इसे एड़ियों में लगाए। इससे आपको 3 दिन के अंदर की सुंदर, मुलायम एड़िया मिल जाएगी। 

फटी एड़ियों से निजात पाने के अन्य घरेलू नुस्खे

एलोवेरा जेल

अपने पैरों को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद एलोवेरा जेल लगा लें। कुछ दिन ऐसा करने से आपको लाभ मिल जाएगा। 

करी पत्ते का बालों में इस तरह इस्तेमाल पाएं काले लंबे और घने बाल, सिर के फंगल इंफेक्शन से भी मिलेगा छुटकारा

नारियल तेल
नारियल तेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन को हाइड्रेट करने के साथ मॉश्चराइज करता है। इसके लिए रात को सोने से पहले एड़ियों में अच्छे से नारियल तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज कर लें। इसके बाद मोजे पहन ले। इससे कुछ दिन लगातार करे। आपको रिजल्ट खुद नजर आ जाएगा।

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं एलोवेरा से बना ये सीरम, दूसरे दिन ही पाएं कमाल का निखार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल