1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दूध के साथ न खाएं ये 4 चीजें, हो सकता है जानलेवा

दूध के साथ न खाएं ये 4 चीजें, हो सकता है जानलेवा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 23, 2020 10:37 am IST,  Updated : Oct 28, 2020 10:38 am IST

दूध सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। स्वामी रामदेव से जानिए दूध के साथ किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। जिससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़े।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरा करने के लिए सबसे पहला नाम दूध का आता है। दूध सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम के साथ विटामिन ए, बी1, बी2, बी12 और डी, पोटैशियम, मैग्नीशियम के साथ ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जो आपकी हड्डियों को मजबूत रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। 

स्वामी रामदेव के मुताबिक, आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है जिसका सेवन बिल्कुल भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए।  इसे 'विरुद्ध आहार' कहा जाता है। दूध के साथ इन चीजों का सेवन करने से आपकी स्किन में सफेद दाग पड़ सकते हैं। इसके साथ-साथ कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। 

एक्ने सहित कई स्किन संबंधी समस्याओं का करना पड़ रहा है सामना, स्वामी रामदेव से जानिए जवां दिखने का फॉर्मूला

दूध के साथ न करे इन चीजों का सेवन

दूध और नमक

कई लोगों की आदत होती हैं कि दूध वाली चाय के साथ खूब मजे से नमकीन चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इससे आपकी स्किन में सफेद दाग पड़ सकते हैं। इसके साथ ही एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है।

रायता और खीर
कई लोग खीर और रायता का भी एक साथ सेवन करते है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। दोनों के खाने के अंतराल में करीब 1-2 घंटे का अंतराल देना चाहिए।

गठिया के रोगियों को नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, होगा बड़ा नुकसान

दूध के साथ भूलकर भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, हो सकता है खतरनाक
Image Source : INSTA/MEDCUISINES/BOUJEE_ACTIVEदूध के साथ भूलकर भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, हो सकता है खतरनाक

दूध और खट्टे फल
कई लोगों को मिल्क शेक काफी पसंद होता है। ऐसे में वह शेक बनाने के लिए केला के अलावा खट्टे फल जैसे अनानास, स्ट्राबेरी, कीवी आदि भी डाल लेता है। लेकिन आपको बता दें कि इससे आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा आपको सर्दी-जुकाम, एलर्जी की समस्या हो सकती है।  

दुबलेपन से छुटकारा दिलाकर वजन बढ़ाने का काम करेंगी ये 4 चीजें, आज से ही खाना कर दें शुरू

दूध और तरबूज और खरबूज
स्वामी रामदेव के अनुसार कभी भी दूध के साथ तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। तरबूज का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर तरबूज या फिर खरबूज का सेवन अगर दूध के साथ किया तो इससे आपके शरीर पर उल्टा रिएक्शन होगा। जिससे आपकी जान भी जा सकती है। इसलिए हमेशा तरबूज का सेवन अकेले ही करे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।