1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. टैनिंग दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, स्किन में आएगा निखार

टैनिंग दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, स्किन में आएगा निखार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2020 02:25 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 02:26 pm IST

टैनिंग तेज धूप में निकलने के कारण हो जाती है। जानिए कैसे घरेलू उपायों के द्वारा इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

टैनिंग दूर करने के लिए...- India TV Hindi
टैनिंग दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, स्किन में आएगा निखार Image Source : INSTRAGRAM/LUNA53104

गर्मियों के मौसम में स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना है। इन्हीं में से एक टैनिंग की समस्या। काफी देर धूप में रहने के कारण स्किन खराब हो जाती है। जिसके कारण स्किन पर  रैशेज, स्किन का ढीलापन, स्किन काली होना और एजिंग आदि हो जाती हैं। सूर्य की किरणों के अधिक संपर्क में रहने के कारण टैनिंग होना एक आम बात है। लेकिन ऐसे में आपकी थोड़ी सी लापरवाही के कारण स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। 

टैनिंग से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

नींबू और शहद

नींबू के रस में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो जल्दी से टैन को हटाने में मदद करता है। इसके लिए एक बाउल में थोड़ा सा शहद और नींबू लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। कम से कम 30 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। आप चाहे तो नींबू के के भाग में थोड़ी सी शुगर डालकर भी रगड़ सकते हैं। इससे आपकी डेड स्किन आराम से निकल जाएगी। 

एली अवराम ने लगाया बीटरूट मास्क, आप इन चुकंदर फेसपैक से पाएं बेदाग ग्लोइंग स्किन

बेसन और दही
Image Source : INSTRAGRAM/BLUSHES.AND.HICCUPSबेसन और दही

दही और बेसन
दही में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सनबर्न को ठंडा करने में मदद करने के साथ हाइड्रेट करता है।  वहीं बेसन आपको नैचुरल ग्लो देने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल करने के लिए एक बाउल में  एक चम्मच बेसन और थोड़ा सा दही डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसके बाद इसे पूरे शरीर पर अच्छी तरह से  लगाएं। कम से कम 20 मिनट लगा रहने के बाद शॉवर ले लें। 

टमाटर
Image Source : INSTRAGRA,/NAZAROV60टमाटर

टमाटर
इसमें लाइकोपीन नामक तत्व के साथ  एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो डेड स्किन को हटाने के साथ कालेपन को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए एक स्लाइस टमाटर की लेकर प्रभावित जगह पर रगड़े। कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करें। 

सोने से पहले बालों में लगाएं ये मैजिकल तेल, कुछ ही दिनों में काले हो जाएंगे सफेद बाल

एलोवेरा
Image Source : TWITTER/STEVESWISCONSINएलोवेरा

एलोवेरा
एलोवेरा सेहत के साथ-साथ ब्यूटी के लिए काफी फायदेमंद है। यह टैनिंग हटाने के साथ-साथ स्किन को मॉश्चराइज करने में मदद करता है इसक लिए एक बाउल में थोड़ा सा एलोवेरा जेल और कोई पसंदीदा तेल जैसे लैवेंडर या ट्री टी तेल डालकर मिक्स करें। इसके बाद इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे जलन भी कम होगी। 

पपीता
Image Source : INSTRAGRAM/BOUGAINVILLEA_HEALTHY/पपीता

पपीता
पपीता नैचुरल एंजाइमों में भरपूर होता है। जो स्किन को आसानी से ब्लीज करने में मदद करता है। वहीं शहद नैचुरल तरीके से आपकी स्किन तो मॉश्चराइज करने में मदद करता है। इसके लिए एक बाउल में 4-5 पीस कच्चा पपीता लें और उसमें एक चम्मच डालकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे टैन स्किन में लगाएं। 20-30 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल