1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ये 6 घरेलू उपाय और पाएं हमेशा के लिए अनचाहे बालों से छुटकारा

ये 6 घरेलू उपाय और पाएं हमेशा के लिए अनचाहे बालों से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 19, 2016 01:00 pm IST,  Updated : Apr 21, 2016 09:28 am IST

खासकर चेहरे पर अनचाहे बाल बहुत परेशान करते हैं, तो खबर में बताए गए घरेलू उपायों को इस्तेमाल करके इन अनचाहे बालों से छुटकारा पाया जा सकता है, जानिए

egg
egg

अंडा
अंडे को फेटकर चेहरे पर लगाएं और सुखने दें। सुखने के बाद गीले कपड़ों से साफ कर लें। इससे आपको हमेशा के लिए अनचाहें बालों से छुटकारा मिल जाएगा।

प्यूमिक स्टोन
यह एक तरह का पत्थर होता है जो मार्केट में आसानी से मिल जाता है। इसे नहाने से पहले अपने अनचाहे बालों पर रगड़े। इसे आप जल्द ही इससे निजात पा जाओगे।

पपीता और एलोवेरा का पेस्ट
अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए पपीता का एक टुकड़ा लेकर एलोवेरा के साथ पीस लें। इसके बाद इसमें बेसन, हल्दी अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसे अनचाहे बालों पर लगाएं और सूखनें दे। इसके बाद इसे रगड़कर साफ कर लेँ। ऐसा नियमित रुप से करने से आपको अनचाहे बालों से निजात मिल जाएगा।

बेसन और दही
अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए बेसन में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे बालों पर लगाएं। कुछ देर बाद रगड़ कर निकाल दें। रोज ऐसा करने से अनचाहे बाल धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।

ये भी पढ़े-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल