Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. माथे के कालेपन को कुछ ही दिनों में गायब कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा जबरदस्त निखार

माथे के कालेपन को कुछ ही दिनों में गायब कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा जबरदस्त निखार

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Sep 10, 2020 05:50 pm IST, Updated : Sep 10, 2020 05:59 pm IST

अगर आप माथे के कालेपन से परेशान हो चुके हैं तो ये घरेलू नुस्खे माथे का कालापन दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Forehead Darkness- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KTMGLAMOUR Forehead Darkness

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं दिखता जितना कि बाकी चेहरा दिखता है। कई बार तो माथे का कालापन दूर से ही दिखने लगता है। अगर आप भी माथे के कालेपन से परेशान हो चुके हैं तो ये घरेलू नुस्खे माथे का कालापन दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

Milk
Image Source : INSTAGRAM/J.E.E.T.H.AMilk

दूध और गुलाबजल

दूध और गुलाबजल माथे के कालेपन को दूर करने का कारगर उपाय है। इसके लिए बस आप दूध और गुलाबजल को एक साथ मिलाएं। इस मिश्रण को रात में सोने से पहले इसे माथे पर लगा लें। रात भर इसे ऐसे ही लगा रहने दें। ये माथे की त्वचा को पोषण देगा और रंग साफ भी करेगा। 

अपरलिप्स के बालों को जड़ से खत्म कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, बार-बार नहीं जाना पड़ेगा पार्लर

सौंफ 
माथे के कालेपन को दूर करने में सौंफ भी कारगर है। इसके लिए बस आप रोजाना खाना खाने के बाद सौंफ को खाएं। इसे खाने से माथे का कालपन धीरे धीरे कम होने लगेगा।

खीरे का रस
खीरे के रस में गुलाबजल मिलाकर लगाने से भी माथे का कालापन दूर होता है। इसे रोजाना माथे पर लगाएं। तब तक लगाएं जब तक वो सूख ना जाए। सूखने के बाद हल्के हाथ से मसाज करें और फिर पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपको धीरे धीरे फर्क दिखने लगेगा। 

Turmeric
Image Source : INSTAGRAM/NAKEDCOCONUTUKTurmeric

कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर
कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर लगाने से भी आपको काफी फायदा होगा। इसे माथे पर करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद हल्के हाथ से रगड़कर साफ करें। ऐसा करने से माथे का कालापन दूर हो जाएगा। 

बेदाग ग्लोइंग स्किन चाहिए तो करें इस होममेड खीरा के टोनर का यूज, बस दिन में रोजाना दो बार इस वक्त लगाएं

बादाम का तेल
बादाम का तेल भी माथे के कालेपन को चुटकियों में दूर कर देगा। इसके लिए बस आप बादाम के तेल में शहद, दूध का पाउडर मिलाएं। इसे माथे पर तब तक लगाए रहे जब तक वो सूख ना जाएं। ऐसा रोजाना करने से माथे का कालापन दूर हो जाएगा। 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement