1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर लाना है इंस्टेंट निखार तो लगाएं ये फेस मास्क, जानें लगाने का सही तरीका

चेहरे पर लाना है इंस्टेंट निखार तो लगाएं ये फेस मास्क, जानें लगाने का सही तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 01, 2020 09:32 am IST,  Updated : Sep 01, 2020 09:32 am IST

ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से चेहरा का नैचुरल निखार चला जाता है। आपका चेहरा बेजान हो जाता है। लेकिन आप चाहे तो घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप बेदाग खूबसूरत चेहरा पा सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन में छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये फेस मास्क- India TV Hindi
ग्लोइंग स्किन में छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये फेस मास्क Image Source : INSTAGRAM/ KLASSY MISSY

हर लड़की चाहत होती हैं उसका चेहरा खूबसूरत और ग्लोइंग दिखे। इसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हर हफ्ते पार्लर की ओर रूख करते हैं जिससे डीप क्लीन होकर चेहरा दमकता हुआ चेहरा नजर आए। लेकिन ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से चेहरा का नैचुरल निखार चला जाता है। आपका चेहरा बेजान हो जाता है। लेकिन आप चाहे तो घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप बेदाग खूबसूरत चेहरा पा सकते हैं। जानिए ऐसे बेहतरीन फेसमास्क के बारे में जिनका इस्तेमाल कर पा सकते हैं ग्लोइंग स्किन। 

चमकती त्वचा के लिए

टमाटर के 2-3 स्लाइस को आधा कप नारियल के दूध में 15 मिनट के लिए भिगो दें। अब टमाटर के चेहरे पर मसाज करें और इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।

रातों रात ब्लैकहैड्स हो जाएंगे गायब, बस अपनाएं ये घरेलू उपाय

ऑयली स्किन के लिए
2 बड़े चम्मच शहद और आधा चम्मच हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। अब साफ चेहरे पर  इसे अप्लाई करें। करीब 15 मिनट  लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। 

अनचाहे बालों से परमानेंट छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा में मिलाएं ये खास चीज

स्किन की कसाव के लिए
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच कॉफी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगा लें।

ऑयली स्किन से हैं परेशान तो लगाएं ये होममेड स्क्रब, पाएं बेदाग ग्लोइंग स्किन

पोर्स खोलने के लिए
2 बड़े चम्मच एक्टिव चारकोल और 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगा लें।  जब अच्छी तरह से सुख जाए तो साफ पानी से धो लें। इसके बाद आइस क्यूब से मालिश करें।

ग्लोइंग स्किन के लिए
एक बाउल में 2 बड़े चम्मच खट्टा दही में 2 बड़े चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

गंजेपन से हैं परेशान तो ऐसे करें कलौंजी का इस्तेमाल, कुछ ही दिन में आ जाएंगे दोबारा बाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल