1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑयली स्किन से हैं परेशान तो लगाएं ये होममेड स्क्रब, पाएं बेदाग ग्लोइंग स्किन

ऑयली स्किन से हैं परेशान तो लगाएं ये होममेड स्क्रब, पाएं बेदाग ग्लोइंग स्किन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 31, 2020 11:25 am IST,  Updated : Aug 31, 2020 11:25 am IST

घर का बना नैचुरल रेमिडी बाजार से खरीदे केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से हजार गुना बेहतर होता है। अगर आप भी ऑयली स्किन से हमेशा परेशान रहते हैं तो अपनाएं ये घर पर बना

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं ये स्क्रब- India TV Hindi
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं ये स्क्रब Image Source : INSTAGRAM/KLASSY MISSY

ऑयली स्किन की देखभाल करना सबसे मुश्किल है। वहीं, अगर आपने सही तरीके से स्क्रब नहीं किया तो यह अधिक समस्याओं का कारण बनता है। जब ठीक से स्क्रब नहीं किया जाता है, तो डेड सेल्स आपके ऑयली पोर्स को बंद कर देते हैं। जिससे चेहरे पर पिंपल निकल आते हैं।  ऐसे पर घर का बना नैचुरल रेमिडी बाजार से खरीदे केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से  हजार गुना बेहतर होता है।  अगर आप भी ऑयली स्किन से हमेशा परेशान रहते हैं तो अपनाएं ये घर पर बना

ओटमील स्क्रब

इस स्क्रब में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल तत्व स्किन में काफी अच्छा काम करते हैं। यह त्वचा को गहराई से साफ करता है, ऑयल को नियंत्रित करता है। इसके साथ ही पूरी तरह से स्किन को मॉइस्चराइज करते चमकाने में मदद करता है। 

पीरियड्स के दौरान निकल आते हैं मुहांसे तो अपनाएं ये देसी नुस्खे और चेहरे का करें बचाव

आपको जो भी चाहिए -

  • 1 बड़ा चम्मच ओटमील
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 बड़ा चम्मच दही

गंजेपन से हैं परेशान तो ऐसे करें कलौंजी का इस्तेमाल, कुछ ही दिन में आ जाएंगे दोबारा बाल

ऐसे करें इस्तेमाल

इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। हल्के से सूखे स्क्रब को थोड़े से पानी से धो कर 3-4 मिनट के लिए मालिश करें। इसके बाद चेहरे को ठीक ढंग से धो लें। सप्ताह में 2 दिन स्क्रब इस स्क्रब का इस्तेमाल करें।

मसूर दाल स्क्रब
Image Source : INSTAGRAM/SATVIKTATTVAमसूर दाल स्क्रब

मसूर दाल स्क्रब

यह स्क्रब त्वचा की डेड सेल्स को हटाने के लिए ऑयल, मुंहासों को कंट्रोल करेगा।  इसके साथ ही यह स्किन को मुलायम और चिकना बनाएगा।

आपको जो भी चाहिए 

  • 2 बड़े चम्मच मसूर दाल पाउडर 
  • एक चुटकी हल्दी
  • पानी

अनचाहे बालों से परमानेंट छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा में मिलाएं ये खास चीज

ऐसे करें इस्तेमाल

इन सभी को अच्छी तरह से मिलाकर करीब 2 घंटे के आराम के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से दाल बाकी सामग्री को बहुत अच्छी तरह से मिल जाएगीा। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। हल्के से सुखाएं और वास्तव में इसे 10 मिनट के लिए पानी से मालिश करके धो लें। इस स्क्रब को सप्ताह में 1 दिन करें।

बस महीने भर रोजाना फॉलो करें ये 5 टिप्स, चेहरा हो जाएगा बेदाग और निखर जाएगी त्वचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल