1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इन तरीकों से रखें अपनी ज्वेलरी का ख्याल, कभी न पड़ेंगे काले

इन तरीकों से रखें अपनी ज्वेलरी का ख्याल, कभी न पड़ेंगे काले

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 25, 2017 12:57 pm IST,  Updated : Nov 25, 2017 12:57 pm IST

हंगे आभूषण हों या फैशन ज्वेलरी, अगर इन्हें ज्यादा समय तक इस्तेमाल में लाना है तो इनकी उचित देखभाल करना जरूरी होती है।

ज्वैलरी
ज्वैलरी

अपनी फैशन ज्वेलरी को रोज नहीं पहनें। ये रोज पहनने के लिए नहीं होती, अगर आप इन्हें रोज पहनती हैं तो इसकी रंगत और चमक में बदलाव आ सकता है। फैशन ज्वेलरी को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने के लिए हर बार इस्तेमाल के बाद इसे साफ करना नहीं भूलें, इसके लिए इन्हें मुलायम कपड़े से साफ करें। पसीने, गंदगी से आभूषण का रंग फीका पड़ जाता है।

अमोनिया, एल्कोहल, विनेगर या एसिड युक्त क्लीनर से इन्हें साफ नहीं करें, अन्यथा आपकी आभूषणों को नुकसान पहुंच सकता है। अपने फैशन ज्वेलरी को सावधानी से कॉटन, बटर पेपर, वेलवेट बॉक्स या जिप लॉक बैग में रखें। फैशन नेकलेस को वर्टिकल (लंबवत) रूप से लटकाकर रखें। आभूषणों को अलग-अलग रखें, ताकि वे उलझे नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल