1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रातों रात चाहिए ग्लोइंग स्किन तो वैसलीन और शहद का इस तरह करें इस्तेमाल

रातों रात चाहिए ग्लोइंग स्किन तो वैसलीन और शहद का इस तरह करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2018 02:31 pm IST,  Updated : Feb 13, 2018 02:32 pm IST

कौन नहीं चाहता कि उसकी स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत दिखें लेकिन आप उसके लिए करते क्या हैं। शायद कुछ नहीं ? जी हां आप अपने स्किन को खूबसूरत दिखाने के लिए कुछ नहीं करते हैं ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके दिमाग में यह बात चलती है कि ब्यूटी पार्लर जाना है और मसाज

Glowing skin- India TV Hindi
Glowing skin

नई दिल्ली: कौन नहीं चाहता कि उसकी स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत दिखें लेकिन आप उसके लिए करते क्या हैं। शायद कुछ नहीं ? जी हां आप अपने स्किन को खूबसूरत दिखाने के लिए कुछ नहीं करते हैं ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके दिमाग में यह बात चलती है कि ब्यूटी पार्लर जाना है और मसाज और फेशियल करने के बाद स्किन पर चमक आ ही जाएंगी।  तो घर में क्यों इतनी मेहनत करना।

अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो यह गलती आपके लिए आगे जाकर मुसिबत खड़ी कर सकती है। क्योंकि ऐसा करने से आपके चेहरे का नेचुरल ग्लो खत्म हो जाएगा इसलिए आप कोशिश करें आप कॉस्मेटिक्स से दूर रहें और नेचुरल तरीके से अपने स्किन का ग्लो बढ़ाएं। 

सबसे पहले जब भी बाहर से आएं अपने स्किन को साफ करने के लिए इन बातों का ख्याल रखें:

साफ और दमकती हुई त्‍वचा अक्‍सर लड़कियों का ख्‍वाब होता है। कई लड़कियों की इतनी साफ त्‍वचा होती है कि अक्‍सर उन्‍हें देखने वाले लोग चौंक जाते हैं। आप सोंचते होगें कि उन्‍हें ये त्‍वचा विरासत में ही मिली होगी और आप खुद के बारे में सोंच कर उदास हो जाती होगीं।

Cleansing, Toning & Moisturizing

सबसे पहले वैसलीनन को पूरे चेहरे पर लगाएं और इसे अच्छे से मसाज करते हुए चेहरे को साफ करें। जब अच्छे तरीके से मसाज हो जाए तो इसे टिशू पेपर से साफ करें।

vaseline
vaseline

अगर स्किन ड्राई है तो नारियल तेल से मसाज करें और फिर इसे टिशू पेपर से साफ करें। अगर स्किन टोन नॉर्मल है तो एलोवेरा जेल से साफ करें और इसे अच्छे से स्किन पर मसाज करते हुए इसे साफ करें।

sugar and honey
sugar and honey

स्क्रबबिंग

सबसे पहले थोड़ा सा चीनी लें और उसमें एक चम्मच हनी मिलाएं फिर इसे मिलाकर अपने स्किन पर लगाएं। और फिर पूरे चेहरे पर लगाकर अच्छे से स्क्रब करें। यह स्कब ज्यादा ऑयली भी नहीं करता है और  चेहरे के ग्लो को बढ़ाता है।

बेसन
बेसन

बेसन में हल्दी मिलाकर लगाएं और इसे चेहरे पर लगाएं
स्क्रब के बाद एक कटोरे में बेसन लें और उसमें एक चम्मच हल्दी मिलाकर थीक पेस्ट बना लें। और जब अच्छे से पेस्ट बन जाए तो इस पेस्ट से पूरे चेहरे पर अच्छे से मसाज करें। आपको बता दें कि बेसन आपके स्किन को टाइट करने के साथ स्किन को टोंड भी करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल