1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. माथे की झुर्रियों से चाहिए निजात तो पार्लर जाने की जरूरत नहीं घर में ही करें ये उपाय, तुरंत दिखेगा फर्क

माथे की झुर्रियों से चाहिए निजात तो पार्लर जाने की जरूरत नहीं घर में ही करें ये उपाय, तुरंत दिखेगा फर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2018 02:53 pm IST,  Updated : Apr 16, 2018 02:53 pm IST

बढ़ते उम्र के साथ-साथ चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। और अक्सर इससे निजात पाने के लिए हम पार्लर का रूख करते हैं लेकिन डॉक्टर की सलाह माने तो अक्सर झुर्रियां हटाने के लिए पार्लर जाना सही नहीं रहेगा।

हल्दी का पेस्ट  
हल्दी का इस्तेमाल चेहरे की देखभाल के लिए सदियों से किया जा रहा है। हल्दी में ऐसे गुण होते हैं, जो चेहरे की झुर्रियां मिटाने में मदद करते है। पानी में हल्दी पाउडर को मिक्स करके माथे की झुर्रियों पर लगाएं। आप चाहे तो 1 चम्मच हल्दी पाउडरमें 2 चम्मच एलोवेरा जैल और आधा कप ऑर्गेनिक नारियल तेल मिलाकर एंटी-व्रिंकल्स क्रीम बनाकर भी लगा सकते है।

अनार का जूस पीएं
अनार चेहरे पर झुर्रियों की समस्या होने से रोकता है। रोजाना 1 गिलास अनार का जूस पीएं और अपने माथे की झुर्रियां भी चेक करें आपको काफी फर्क नजर आएगा। इसके अलावा अनार का जूस हैल्दी डाइट ही हिस्सा है, जिससे अन्य कई हेल्थ और ब्यूटी प्रॉबल्म भी दूर रहती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल