नई दिल्ली: कुछ ही दिनों पहले सोशल नेटवर्किंग साइट 'ट्विटर' पर अपना पर्सनल अकाउंट बनाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपती बराक ओबामा ने सोशल साइट पर सबसे जल्दी 1 मिलियन फॉलोअर्स बनाते हुए गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं।
गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेबसाइट पर प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, ट्विटर पर बराक ओबामा का नया अकाउन्ट खुलने के 5 घंटों में ही 1 मिलियन से अधिक प्रशंसकों ने इस पर अपने कमेंट दिए थे।
अपने ट्विटर हैंडल President Obama @POTUS से पहली ट्वीट करते हुए बराक ओबामा ने लिखा था, ''हैलो, ट्विटर इट्स बराक! फाइनली मैं ट्विटर पर हूं। लंबे छह साल बाद उन्होंने मुझे ट्विटर पर आने का मौका दिया।''
अब तक ओबामा @BarrackObama और @WhiteHouse के नाम ट्वीट करते थे. उनके ट्वीट 'BO' के नाम से हस्ताक्षरित होते थे. इसके अलावा ट्वीट स्टॉफ भी करते थे.
ट्विटर पर उन्हें पहला फॉलोवर अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के रूप में मिला। इसके बाद वाइस प्रेसिडेंट जो बिडेन ने फॉलो किया।
ट्विटर पर अपने प्रोफाइल इनफॉर्मेशन में ओबामा ने लिखा है, ''डैड, हस्बैंड और अमेरिका का 44 वां राष्ट्रपति।''
इस से पहले ऐसा विश्व रिकॉर्ड अमरीकी अभिनेता रॉबर्ट डाउनी-जूनियर ने स्थापित किया था। उन्होंने "आयरन मैन", "एवेंजर्स" और "शर्लक होम्स" जैसी फिल्मों में काम किया था। अप्रैल 2014 में ट्विटर पर 10 लाख इंटरनेट उपभोगकर्ता 23 घंटे और 22 मिनट में इस अभिनेता के प्रशंसक बन गए थे।