1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कंगना रनौत की इस साड़ी में ऐसा क्या खास, जो आग की तरह सोशल मीडिया पर हो गई वायरल

कंगना रनौत की इस साड़ी में ऐसा क्या खास, जो आग की तरह सोशल मीडिया पर हो गई वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2018 12:41 pm IST,  Updated : Apr 17, 2018 03:51 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत साड़ी में कितनी ज्यादा खूबसूरत लगती है ये बात किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में कंगना को डिजाइनर अनिता डोंगरे की डिजाइन की हुई साड़ी में देखा गया।

kangana ranaut- India TV Hindi
kangana ranaut

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत साड़ी में कितनी ज्यादा खूबसूरत लगती है ये बात किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में कंगना को डिजाइनर अनिता डोंगरे की डिजाइन की हुई साड़ी में देखा गया। इस सी ब्लू साड़ी में कंगना किसी कयामत से कम नहीं लग रही थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का ड्रैसिंग स्टाइल सबसे हटकर है। हाल में ही कंगना मुंबई में वैडिग अटेंड करने पहुंची, जहां उनका ट्रैडीशनल लुक देखने को मिला। कंगना ने डिजाइनर अनिता डोंगरे की ब्लू थ्रेड वर्क एम्बॉइडरी साड़ी वियर की थी, जिसके साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था।

साड़ी में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थी। साड़ी के साथ उन्होंने अनमोल ज्वैलर्स का नेकलेस कैरी किया। मिनिमम मेकअप और हेयरबन उनके स्टाइल को पूरा कर रहे थे।

फुटवियर में कंगना ने सिल्वर हील्स वियर की थी। अगर आप साड़ी पहनने की शौकीन हैं तो कंगना की साड़ी कलैक्शन से ढेरो आइडिया ले सकते है। एयरपोर्ट हो या कोई इवेंट यह स्टाइल में अपना स्वैग दिखाने से पीछे नहीं हटती। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल