1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पाना चाहते हैं बेदाग निखरा हुआ चेहरा तो बस लगाएं ये 2 चीजें, फिर देखें असर

पाना चाहते हैं बेदाग निखरा हुआ चेहरा तो बस लगाएं ये 2 चीजें, फिर देखें असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 07, 2020 08:47 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 08:47 pm IST

केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आपका चेहरा और भी ज्यादा बेजान हो जाता है। ऐसे में आप चाहे तो घर में मौजूद 2 चीजों का इस्तेमाल करके बेदाग खिला-खिला चेहरा पा सकते हैं।

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाए ये 2 चीजें और पाएं बेदाग खिला खिला चेहरा- India TV Hindi
रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाए ये 2 चीजें और पाएं बेदाग खिला खिला चेहरा Image Source : INSTAGRAM/KLASSYMISSYBD

चमकदार और स्वस्थ स्किन कौन नहीं चाहता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल,  धूल, गंदगी, धूप और प्रदूषण के कारण हमारी स्किन बेजान  हो जाती हैं। जिसके कारण चेहरे पर एक्ने, पिंपल, झुर्रियां जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जिससे कि आपके चेहरे पर नैचुरल ग्लो आए। लेकिन इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आपका चेहरा और भी ज्यादा बेजान हो जाता है। ऐसे में आप चाहे तो घर में मौजूद 2 चीजों का इस्तेमाल करके बेदाग खिला-खिला चेहरा पा सकते हैं।  जानिए इस बेहतरीन फेसपैक के बारे में। 

फेसपैक का यूं करें इस्तेमाल

एकत बाउल में आधा कप पपीता लेकर अच्छी तरह फेंटें। इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर फेस पैक बनाएं। रात को सोने से पहले फिर इसे क्लीन फेस पर अप्लाई करें। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और धो लें। कुछ ही दिनों में आपको असर नजर आ जाएगा। 

ऑयली हो या ड्राई स्किन बस करें इन नैचुरल मॉइश्चराइजर का सही तरीके से इस्तेमाल, पाएं बेदाग निखरा चेहरा

अनचाहे तिल बिगाड़ रहे हैं आपके चेहरे का लुक तो रात को सोने से पहले अजमाएं ये घरेलू नुस्खे, फिर देखें कमाल

पपीता 

पपीते में विटामिन सी, पी, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो धूप की वजह से स्किन को नुकसान नहीं होने देते हैं। पपीते में बायोफ्लेवोनॉइड्स, बीटा कैरोटीन, एंजाइम भी होते हैं जो स्किन की टोन को हल्का करने में मदद करते हैं। इसके असलावा एंजाइम और एएचए स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं। अगर आप नियमित रूप से पपीता लगाते हैं, तो आपको बहुत ही कम समय में चमकदार स्किन मिलेगी।

बालों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए लगाएं प्याज का रस, जानिए लगाने का सही तरीका

शहद 

शहद में नैचुरल एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लामेंट्री तत्व होते हैं जो पिगमेंट्स को ठीक करने और हटाने में मदद करते हैं। शहद में एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो उम्र के निशान को आसानी से नहीं छोड़ते हैं, झुर्रियां पड़ती हैं, फाइन लाइन्स को हटाती हैं और ब्लीम को नियंत्रित करती हैं। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज़ और ग्लो करता है।

गर्दन और कोहनियों का कालापन दूर करने के लिए लगाएं ये पेस्ट, कुछ ही दिनों में पाएं गोरापन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल