1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मलाइका अरोड़ा के घने बालों का राज है प्याज का ये अचूक नुस्खा, एक्ट्रेस से जानें कैसे करें इस्तेमाल

मलाइका अरोड़ा के घने बालों का राज है प्याज का ये अचूक नुस्खा, एक्ट्रेस से जानें कैसे करें इस्तेमाल

 Written By: IANS
 Published : Oct 12, 2020 12:07 am IST,  Updated : Oct 12, 2020 12:12 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हालिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को हेयर फॉल से जुड़ी हुई समस्या से छुटकारा पाने के लिए टिप्स शेयर किया।

Malaika Arora- India TV Hindi
Malaika Arora Image Source : INSTAGRAM/MALAIKA ARORA

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हालिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को हेयर फॉल से जुड़ी हुई समस्या से निदान पाने के लिए टिप्स साझा किया। अभिनेत्री अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्याज के गुणों के बारे में बताया।

उन्होंने लिखा, "मलाइका स्ट्रीक और टिप। हम हमेशा अपने जीवन में बाल झड़ने जैसी समस्या से जूझते रहते हैं। कभी-कभी यह हमारा लिए रोजाना की मुसीबतों की तरह लगने लगता है। पर हमें डरने की कोई जरुरत नहीं है, हमें इसे अपने हिसाब से निपटना चाहिए। जैसा की हम अपने डाइट का ख्याल रखते हैं ठीक उसी तरह एक साधारण सा टिप्स है, जो बालों को झड़ने से रोकेगा।"

उन्होंने कहा, "एक फ्रेश प्याज लें, और उसे जूस बना लें। जूस बनाने के बाद इसे अपने बालों पर लगाएं उसके बाद इसे शैंपू से धुल लें। भरोसा करिए कुछ हफ्तों में इसका असर आपको दिखने लगेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल