बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस फीक्र मलाइका अरोड़ा बड़े पर्दे से तो कोसों दूर है लेकिन अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। जिम लुक, ट्रे़डिशनल लुक हो या फिर रेड कारपेट लुक हर एक लुक से लाइफ टाइम में आ ही जाती हैं। मलाइका अरोड़ा को ये बात अच्छी तरह से पता है कि कब कैसे और किस लुक से लोगों को अपना फैन बना है। ऐसा ही उनका लेटेस्ट लुक सामने आया है। इस सिंपल लुक में वह भी इतनी स्टाइलिश नजर आ रही हैं कि फैंस तरीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
Related Stories
मलाइका अरोड़ा अपनी बहन और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा के साथ नजर आईं। यह सिबलिंग बहने अधिकतर साथ में नजर आ जाती है। मलाइका अरोड़ा के लुक की बात करें उन्होंने philosophy के कलेक्शन से व्हाइट कलर का कॉप स्वैटशर्ट के साथ फ्लेयर्ड जींस पहना। इस लुक में मलाइका काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।


मलाइका ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप और डार्क रेड लिपस्टिक के साथ बालों की पार्टिंग करते हुए लोअर बन बनाया हुआ था। इसके साथ ही व्हाइट कलर के सनग्लासेस और स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। मलाइका इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

वहीं अमृता के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू जींस और एनिमल प्रिंट जैकेट पहना हुआ था। इस लुक के साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया।
मलाइका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एमटीवी में 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं।