1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों पर लगाएं ये खास ऑयल और कुछ ही दिनों में पाएं लंबे घने बाल

बालों पर लगाएं ये खास ऑयल और कुछ ही दिनों में पाएं लंबे घने बाल

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Sep 18, 2018 09:43 pm IST,  Updated : Sep 18, 2018 09:43 pm IST

अगर आप भी चाहती है कि आपके बाल लंबे, घने और चमकदार बने तो इन 2 ऑयल्स से मसाज करें। इससे आसानी से घने लंबे बाल नेचुरल तरीके से पा सकते है।

Hair- India TV Hindi
Hair

नई दिल्ली: हर लड़की का एक सपना होता है कि उसके लंबे घने बाल हो। जिसके लिए वह क्या नहीं करती है। बालों के लिए मार्केट में उपलब्ध हजारों तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है। जिसके हम सोचते है कि हमारे बाल दिनों दिन बढते जाएगे।

जब हम अपने बाल कट करा लेते है तो उसके बाद हमारे बाल बढ़े ही धीमी गति से बढते है। जिसके कारण हम परेशान हो जाते है कि आखिर इनको कैसे बढाए। तो हम किसी के बताएं हुए उपायों को अपनाने लगते है। जिससे हमारे बाल बढ़ जाए। आपको यह बात पता है कि हमारे खान-पान की आदत भी हमारे बालों को बढाने के लिए मदद करते है। क्योंकि यह हमारी जीन पर निर्भर करता है। (बीयर में ये खास चीज मिलाकर करें फेसवॉश और 4 दिन के अंदर आपको दिखने लगेगा फर्क )

अगर आप भी चाहती है कि आपके बाल लंबे, घने और चमकदार बने तो इन 2 ऑयल्स से मसाज करें। इससे आसानी से घने लंबे बाल नेचुरल तरीके से पा सकते है।

अगर 2 ऑयल्स को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल करें तो आपके बालों में अधिक मात्रा में न्यूट्रियंस मिलेगा। जिससे आपके बाल तेजी से बढ़ेगे। अगर आप अपने बाल बढ़ाना चाहते है तो सबसे बेस्ट है कि आप कैस्ट्राल ऑयल का इस्तेमाल करें। (सप्ताह में 2 बार करें इस चीज का इस्तेमाल और पाएं हमेशा के लिए अनचाहे बालों से निजात )

कैस्ट्राल ऑयल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई और फैटी एसिड जैसे ओमेगा-9 एसिड पाया जाता है। जो कि आपके बाल को नेचुरल तरीके से बढ़ने में मदद करता है। लेकिन सिर्फ कैस्ट्रल ऑयल का इस्तेमाल न करें। बल्कि इसमें नारियल तेल भी इस्तेमाल भी करें।

ऐसे बनाएं ये स्पेशल तेल

सबसे पहले एक बाउल में नारियल तेल और कैस्ट्राल ऑयल बराबर मात्रा में लेकर मिक्स कर लें। इसके बाद इसे स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। कम से कम 45 मिनट लगा रहने बाद अपने बालों को शैंपू और कंडीशनर लगा कर धो लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल