1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. OMG! ये मॉडल सुंदर दिखने के लिए करती है इस जानवर के जहर का इस्तेमाल

OMG! ये मॉडल सुंदर दिखने के लिए करती है इस जानवर के जहर का इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 22, 2017 04:54 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 04:54 pm IST

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके' के मुताबिक, क्लेंसी (31) ने त्वचा में कसाव और जवां लुक पाने के लिए अपने चेहरे पर सांप का स्लाइवा (लार) लगाने सहित विभिन्न सौंदर्य उत्पादों का प्रयोग किया है।

abbey clancy- India TV Hindi
abbey clancy

नई दिल्ली: आज के समय में हर कोई सुंदर दिखना चाहते है। जिसके लिए वह न जाने क्या-क्या इस्तेमाल करते है। जिसने जो उपाय बता दिया वो हम अपनाने लगते है। बिना ये सोचे-समझे किय वास्तव में इस चीज से फायदा मिलेगा कि नहीं।

ये भी पढ़े

आज के समय में हर कोई फैशन के साथ चलना चाहता है चाहे फिर वह कोई एक्ट्रेस हो या फिर आम इंसान। जिसके लिए अजीब-अजीब से उपाय अपनाते रहते है। इन्हीं में से एक हॉलीवुड अभिनेत्री है क्लेंसी।

खूबसूरती के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल सुना है आपने? लंदन की एक मॉडल तो यही करती है। जी हां, ऐबी का कहना कि वो खूबसूरत दिखने और त्वचा को जवान रखने के लिए सांप का जहर इस्तेमाल करती हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके' के मुताबिक, क्लेंसी (31) ने त्वचा में कसाव और जवां लुक पाने के लिए अपने चेहरे पर सांप का स्लाइवा (लार) लगाने सहित विभिन्न सौंदर्य उत्पादों का प्रयोग किया है।

क्लेंसी अपने पति पीटर क्राउच से बेटियों छह वर्षीय सोफिया और 21 महीने की लिबर्टी की मां हैं। उन्होंने समाचार पत्र 'मेट्रो' को बताया, "मैंने सांप का जहर इस्तेमाल किया है और यह अच्छा था। पर्याप्त नींद, पानी और मॉइश्चराइजर मेरे लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं।"

क्लेंसी ने कहा कि स्किनस्यूटिकल्स भले ही मंहगा होता है लेकिन यह टिकाऊ होता है और बस जरा सा लगाने की जरूरत होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल