1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑफिस में एक जैसी ड्रेस पहन हो गई है बोर, तो ट्राई करें यह

ऑफिस में एक जैसी ड्रेस पहन हो गई है बोर, तो ट्राई करें यह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2017 01:32 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 01:32 pm IST

फिस पर एक जैसी पोशाक पहनते-पहनते बोर हो चुके हैं और इस एकरसता को तोड़ना चाहते हैं तो आधुनिक ड्रेस डिजाइनर्स आपके लिए काफी कुछ नया लाए हैं।

dress- India TV Hindi
dress

नई दिल्ली: ऑफिस पर एक जैसी पोशाक पहनते-पहनते बोर हो चुके हैं और इस एकरसता को तोड़ना चाहते हैं तो आधुनिक ड्रेस डिजाइनर्स आपके लिए काफी कुछ नया लाए हैं। ऑफिस में औरों से हटकर और एकरसता को खत्म करने के लिए आप परंपरा से हटकर डिजाइन किए गए, विशेष डिजाइन की आस्तीनों वाली, धारीदार और खाकी रंग के कपड़े पहन सकती हैं, इससे आप फैशनेबल और स्मार्ट दिखेंगी।

ये भी पढ़े

भारत की अग्रणी फैशन वेबसाइट रोपोसो की प्रमुख सिद्धिका गुप्ता ने कार्यस्थल पर फैशनेबल दिखने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं :

  • डिकंस्ट्रक्टेड ड्रेस दिखने में बेहद आकर्षक और खूबसूरत होते हैं। इस तरह की ड्रेस में झालर लगे होते हैं, आड़ी-तिरछी हेमलाइन होती है। इस ड्रेस की खासियत यह है कि एक ही परिधान में कई डिजाइनों का संयोजन होता है। ज्यादा झालर वाले ड्रेस पहनने पर आपको उलझन महसूस हो सकती हैं, इसलिए ऐसा ड्रेस खरीदें जो उचित रूप से झालरदार होने के साथ आपको पहनने में सहज भी लगें।
  • धारीदार कपड़े हमेशा फैशन में बने रहते हैं, यह आपको बोल्ड और आकर्षक लुक देते हैं। खड़ी लाइनों वाले धारीदार कपड़े पहनें, इसमें आप सबसे अलग नजर आएंगी।
  • ऑफ शोल्डर कपड़े अब ज्यादा प्रचलन में नहीं हैं। खुद को बोल्ड लुक देने के लिए आप स्लीट स्लीव यानी बीच से खुली लंबी आस्तीन वाली ड्रेस पहनें, यह आजकल फैशन में हैं। आप वन शोल्डर और पफ शोल्डर टॉप भी पहन सकती हैं।
  • स्पोर्टी लुक के लिए कढ़ाई वाले ट्रैक सूट, वेलवेट टिरैक पैंट्स, संदेश लिखे टॉप पहन सकती हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और टिप्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल