1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बोल्ड अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट करती नजर आईं 'टीवी की नागिन' निया शर्मा, देखें तस्वीरें

बोल्ड अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट करती नजर आईं 'टीवी की नागिन' निया शर्मा, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 01, 2020 07:23 am IST,  Updated : Jan 01, 2020 07:23 am IST

निया शर्मा अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए गोवा गई है। जहां से उनकी ये तस्वीरें सामने आईं है। 

nia sharma- India TV Hindi
nia sharma Image Source : ISNTRAGRAM

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड लुक और फिटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह 'नागिन 4' में नजर आ रही हैं। जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। जहां सेलेब्स अरना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए देश-विदेश की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं निया शर्मा भी अपना नया साल मनाने के लिए गोवा पहुंच गई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। 

निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। 

रेड कलर की वन-शोल्डर बिकिनी में निया काफी हॉट नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ निया ने लाइट मेकअप के साथ रेड कलर की लिपस्टिक और हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ है। 

नए साल की पार्टी में ट्राई कीजिए ये फैशनेबुल ड्रेसेज, लगेंगे चार चांद

निया ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए साल 2020 को लिए अपने लक्ष्य के बारे में लिखा। उन्होंने कैप्शन दिया, 'अभी तक आपका पोर्ट्रेट मूड आपकी चिंताओं और दुश्मनों को भी धुंधला कर देता है!'

वहीं निया ने एक और तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपने फैंस को न्यू ईयर विश करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने पिंक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है।   

छपाक' के प्रमोशन के दौरान इस ड्रेस की वजह से ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, तेजी से वायरल हो रही है Photos

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल