1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नीति मोहन और निहार पांड्या की शादी की तस्वीरें आईं सामने, नीति ने किया अनुष्का शर्मा के ब्राइडल लुक को कॉपी

नीति मोहन और निहार पांड्या की शादी की तस्वीरें आईं सामने, नीति ने किया अनुष्का शर्मा के ब्राइडल लुक को कॉपी

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 20, 2019 03:29 pm IST,  Updated : Feb 21, 2019 08:39 pm IST

Neeti Mohan Wedding Pics: बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने 15 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निहार पांड्या से शादी कर ली। जिसकी कुछ तस्वीरे नीति और निहार ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में शेयर की है। इन तस्वीरों में नीति बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

neeti mohan wedding- India TV Hindi
neeti mohan wedding

Neeti Mohan Wedding Pics: बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने 15 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निहार पांड्या से शादी कर ली। जिसकी कुछ तस्वीरे नीति और निहार ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में शेयर की है। इन तस्वीरों में नीति बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

नीति मोहन के लुक की बात करें तो वह लाइट पिंक कलर के लहंगा में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वह बिल्कुल अनुष्का शर्मा के तरह लहंगा पहने हुए नजर आईं। जी हां नीति भी बिल्कुल उसी तरह नजर आईं।

नीति के पूरे लुक की बात करें तो वह इस खूबसूरत लाइट पिंक कलर क लहंगा के साथ हैवी ज्वैलरी माथे में मांग टीका और हाथों में चूड़ा पहने हुआ काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं निहार भी मैचिंग के शेरवानी और दुपट्टा लिए हुए नजर आएं।  

anushka shrma
anushka shrma

नीति और अनुष्का के लुक को देखा जाएं तो आप इस बात का अंदाजा खुद लगा सकते है कि नीति ने अनुष्का शर्मा के लुक को कॉपी किया है। लेकिन नीति भी इस लुक में कम खूबसूरत नज़र नहीं आ रहीं हैं।

Anushka shrma and virat
Anushka shrma and virat

नीति मोहन और निहार पांडेय की लुक को देखकर इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है कि इनकी शादी की थीम भी लाइट पिंक थी।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली साल 2017 में इटली से शादी की थी। उन्होंने डिजाइनर सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। जो लुक काफी वायरल हुआ था।

neeti mohan wedding pics
neeti mohan wedding pics

आपको बता दें कि शादी से पहले नीति मोहन के पिता मोहन शर्मा की तबीयत खराब हो गई थी। खराब तबियत की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था, वो अपनी बेटी की शादी में शामिल भी नहीं हो सके थे।

neeti mohan wedding pics
neeti mohan wedding pics

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीति मोहन और उनके पति निहार पांड्या ने शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन प्लान किया था। इसमें बी टाउन के कई सेलेब्स शामिल होने वाले थे। हालांकि, अब ये रिसेप्शन पोस्टपोन कर दिया है। जी हां, नीति के पिता की तबियत खराब की वजह से दोनों ने रिसेप्शन पोस्टपोन कर दिया है। बता दें कि नीति और निहार ने इस रिसेप्शन में शामिल होने वाले सभी गेस्ट को पर्सनल मैसेज भेजा है।

Akash Ambani wedding: नीता अंबानी ने 'म्यूजिकल नाइट' में पहनी सब्यसाची की पिंक साड़ी

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की अन्नया पांडे और तारा सुतारिया अपने कपड़ों की वजह से बनी सुर्खियों में

इस Week दीपिका, प्रियंका और अनन्या पांडेय के अलावा ये सेलिब्रिटी रहीं अपने स्टाइल के कारण सुर्खियों में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल