1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सांवले चेहरे से पाना है निजात, तो करें लौकी के छिलके का इस्तेमाल

सांवले चेहरे से पाना है निजात, तो करें लौकी के छिलके का इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 10, 2017 10:31 am IST,  Updated : May 10, 2017 10:31 am IST

गर्मियों का मौसम भी चल रहा है। इस मौसम में स्किन काली, सनटैन होने के साथ-साथ डैमेज हो जाती है। जिसके लिए पोषक तत्वों की जरुरत होती है। इसके लिए आप लौकी के छिलके का इस्तेमाल कर सकते है। इसका यूज कर आप आसानी से निखरा हुआ चेहरा पा सकते है। जानिए कैसे ..

GOURD PEEL
GOURD PEEL

ऐसे करें इस्तेमाल    

सबसे पहले लौकी के छिलकों का पेस्ट बना लीजिए। लौकी के छिलकों का पेस्ट बनाने के लिए इसे मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद चेहरे पर लौकी के छिलकों का पेस्ट लगाइए। अब इस पेस्ट को चेहरे पर बीस मिनट तक लगे रहने दीजिए। बीस मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लीजिए। इससे चेहरे पर निखार आता है। ये भी पढ़े: (भूलकर भी लिपस्टिक लगाते समय न करें ये 5 गलतियां: शहनाज हुसैन)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल